यात्रा

IRCTC Madhya Pradesh Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में घूम आएं मध्य प्रदेश के सुंदर शहर, कम खर्च में मिलेगा ज्यादा मजा

IRCTC Madhya Pradesh Package: एयर टूर पैकेज के तहत आप 1 रात जबलपुर, 2 रात खजुराहो और 2 रात ग्वालियर में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस टूर पैकेज में 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा।

Image

IRCTC Madhya Pradesh Package: मध्य प्रदेश को लेकर आईआरसीटीसी ने निकाला एयर टूर पैकेज।

IRCTC Madhya Pradesh Package: देश में घूमने के लिए मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) भी बढ़िया ऑप्शन है। यहां आपको घूमने (Travel) के कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। मध्य प्रदेश में घूमने के लिए सिर्फ देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) आते हैं। अगर आप इस महीने मध्य प्रदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने मध्य प्रदेश को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप कई सुंदर-सुंदर शहर घूम पाएंगे। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम MAGNIFICENT MADHYA PRADESH (SHA32) है।

5 रात और 6 दिन का है एयर टूर पैकेज

आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज में आप ग्वालियर, जबलपुर, खजुराहो, ओरछा घूम पाएंगे। ये टूर पैकेज इसी महीने की 28 तारीख को हैदराबाद से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। हैदरबाद से जबलपुर और ग्वालियर से दिल्ली होते हुए हैदराबाद इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से रहेगा।

टूर पैकेज में मिलेगा ट्रैवल इंश्योरेंस

एयर टूर पैकेज के तहत आप 1 रात जबलपुर, 2 रात खजुराहो और 2 रात ग्वालियर में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस टूर पैकेज में 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। एसी टेम्पो ट्रैवलर से घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 42,950 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 36,400 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 35,000 रुपए खर्च होंगे।

इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 32,150 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 31,100 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 25,050 रुपए खर्च करने होंगे। बता दें कि 0-2 साल की आयु के बच्चों का किराया ग्राहक द्वारा बुकिंग के समय आईआरसीटीसी कार्यालय में नकद जमा किया जाएगा। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद आसानी से बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article