यात्रा

IRCTC Nainital Tour Package: लॉन्ग वीकेंड पर उठाएं IRCTC के इस शानदार पैकेज का लुत्फ, कम पैसे में करें इन जगहों को एक्सप्लोर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 7, 2024, 02:05 PM IST

IRCTC Nainital Tour Package: नैनीताल उत्तराखंड राज्य में स्थित एक प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। अगर लॉन्ग वीकेंड पर ट्रिप का प्लैन बान रहे हैं तो IRCTC के इस टूर पैकेज का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां जानें पैकेज से जुड़ी जरूरी डिटेल्स।

Image

IRCTC Nainital Tour Package

IRCTC Nainital Tour Package: जब भी बात देश के प्रमुख हिल स्टेशन्स की होती है, तो उसमें नैनीताल का नाम सबसे ऊपर होता है। नैनीताल उत्तराखंड राज्य में स्थित एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। नैनीताल को इंग्लैंड के लेक डिस्ट्रिक्ट की तर्ज पर इंग्लिशमेन जेम्स रिवर्स ने 1841 में स्थापित किया था। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग अक्सर लॉन्ग वीकेंड पर दिल्ली के आस-पास की जगहों पर जाना पसंद करते हैं। इनमें नैनीताल नेचर लर्वस की पहली पसंद होता है। ऐसे में लॉन्ग वीकेंड नजदीक है और IRCTC यात्रियों के लिए एक बेहतरीन पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के जरिए आप बेहद कम पैसों में नैनीताल की वादियों का लुत्फ उठा सकेंगे। यहां जानें टूर पैकेज से जुड़ी जरूरी डिटेल्स।

पैकेज का नाम

IRCTC ने इस टूर पैकेज का नाम Nainital City of Lake रखा है। इस टूर पैकेज को IRCTC ने देखो अपना देश के तहत लॉन्च किया है। IRCTC का नैनीताल टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का होगा। इस टूर की पैकेज की शुरुआत हर गुरुवार को लखनऊ से होगी। सबसे मजेदार बात ये है कि इस टूर पैकेज के जरिए टूरिस्ट तीन हिल स्टेशनों की सैर कर सकेंगे। इस टूर पैकेज में टूरिस्ट नैनीताल के साथ ही भीमताल और मुक्तेश्वर की भी सैर कर पाएंगे।

मिलेगी ये सुविधाएं

IRCTC का नैनीताल टूर पैकेज में टूरिस्टों को आने- जाने के लिए ट्रेन की टिकट मिलेगी। रुकने के लिए नॉन एसी होटल की सुविधा मिलेगी। वहीं इस पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल होगा। साथ ही आसपास की जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए कैब फैसिलिटी भी मिलेगी।

कीमत

कीमत की बात करें तो अगर आप इस ट्रिप पर अकेले जाना चाहते हैं तो आपको 27,065 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के लिए इस पैकेज की कीमत 14,875 रुपए प्रति व्यक्ति रखा गया है। अगर तीन लोग जाते हैं तो प्रति व्यक्ति 11,675 रुपए खर्च करने होंगे।

कैसे करें बुक

इस टूर पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। पैकेज से जुड़ी ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article