यात्रा

मात्र 28000 रुपये में IRCTC करा रहा दोआर और कलिम्पोंग की सैर, घूमने के शौकीन यहां जानें पैकेज से जुड़ी जरूरी डिटेल्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 12, 2024, 02:04 PM IST

IRCTC ने हाल ही में एक टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसके जरिए आपको दोआर और कलिम्पोंग की सैर कर सकेंगे। इस ट्रिप में आप गोरुमारा, कलिम्पोंग, लतागुरू जैसे डेस्टिनेशन कवर कर पाएंगे। ऐसे में जानिए पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारियां।

Image

Wild Dooars with Kalimpong tour package

IRCTC अपने यात्रियों का पूरा ध्यान रखता है। IRCTC यात्रियों को ध्यान में रखते हुए अक्सर पैकेज लॉन्ट करते रहता है। ऐसे में एक बार फिर आईआरसीटीसी एक शानदार पैकेज लेकर आया है जिसकी मदद से आप कम पैसों में दोआर और कलिम्पोंग जैसी खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल की ये जगहें धरती पर स्वर्ग का एहसास कराती है। मॉनसून में इन जगहों पर घूमना अपने आप में अद्भूत लगता है। अगर आप घूमने के शौकीन हैं और लॉन्ग वीकेंड पर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इस पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। यहां जानें पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारियां।

पैकेज का नाम

IRCTC ने इस पैकेज का नाम Wild Dooars with Kalimpong रखा है। इस ट्रिप में आप गोरुमारा, कलिम्पोंग, लतागुरू जैसे डेस्टिनेशन कवर कर पाएंगे। यह पैकेज 5 रात और 6 दिन का होगा।

क्या क्या मिलेगी सुविधाएं

इस टूर पैकेज में आपको आने-जाने के लिए ट्रेन की कंफर्म टिकट दी जाएगी। साथ ही रुकने के लिए होटल मिलेगा। इसके साथ ही खाने-पीने की सुविधा भी रहेगी।

कितनी होगी कीमत

अगर आप इस ट्रिप पर दो लोगों के साथ जा रहे हैं तो इसके लिए प्रति व्यक्ति 31,350 रुपये देने होंगे। वहीं तीन लोगों के साथ जाने पर आपको 28,250 रुपये प्रति व्यक्ति देना होगा। वहीं बच्चों के साथ ट्रैवल करने पर अलग से शुल्क देना होगा। बेड के साथ (5-11 साल) 21,950 रुपए देने होंगे।

कहां से बुक करें पैकेज

इस टूर पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी आप बुकिंग करा सकते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article