IRCTC Ladakh Package: लद्दाख (Ladakh) हमेशा से ही घुमक्कड़ों की पसंदीदा जगहों में से एक रहा है। लद्दाख घूमने (Travel) के साथ दूसरे देशों के भी टूरिस्ट (Tourist) आते हैं। लद्दाख में घूमने (Travel Plan For Ladakh) के लिए एक से बढ़कर एक ऑप्शन है। अगर आप भी मई के महीने में यहां आने का प्लान (Tourist Places in Ladakh) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने लद्दाख को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Ladakh Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप यहां की कई सारी सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम EXOTIC LADAKH (WMA49) है। ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 20 और 27 तारीख, यानी 20 और 25 मई को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें मुंबई से लेह आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

Pangong Lake
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में शामिल है 6 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 6 डिनर
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप लेह, शाम घाटी, नुब्रा, पैंगोंग और तुरतुक घूम पाएंगे। इस पैकेज में आपको फ्लाइट के अलावा नॉन एसी टेंपो ट्रैवलर से घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में आप स्टैंडर्ड होटल या टेंट में रहेंगे, जिसमें 3 रात लेह, 2 रात नुब्रा और 1 रात पैंगोंग में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में 6 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 6 डिनर मिलेगा। लेह से पूरे पैकेज के दौरान एक लोकल टूर गाइड साथ में रहेगा। साथ ही इनर लाइन परमिट भी इस टूर पैकेज में शामिल है। इसके अलावा जीएसटी भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।
बात अगर इस स्पेशल एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 64,500 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 59,500 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 58,900 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 57,600 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 52,600 रुपए, 2 साल से 5 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 42,000 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
