IRCTC Northeast Package: देश में घूमने के लिए नॉर्थ ईस्ट (Northeast) किसी जन्नत से कम नहीं है। नॉर्थ ईस्ट में आने वाले सभी राज्य (Northeast States) बेहद सुंदर है। यहां का मौसम आपका दिल जीत लेगा। देश ही नहीं, विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) यहां घूमने (Travel) के लिए आते हैं। अगर आप भी अप्रैल के महीने में नॉर्थ ईस्ट घूमने का प्लान (Travel Plan For Northeast) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने नॉर्थ ईस्ट को लेकर एक शानदार पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप कई राज्यों की सुंदर-सुंदर जगह एक ही पैकेज में घूम पाएंगे।
IRCTC Northeast Package: अप्रैल में आईआरसीटीसी के पैकेज से गर्लफ्रेंड संग बनाएं नॉर्थ ईस्ट घूमने का प्लान।
ये भी पढ़ें - आईआरसीटीसी के इस हफ्तेभर वाले पैकेज से गर्लफ्रेंड संग घूमें 'भगवान के देश', जेब से नहीं खर्च होंगे ज्यादा रुपए
ये भी पढ़ें - आईआरसीटीसी के इस पैकेज से मलेशिया और सिंगापुर में मनाएं हनीमून, जेब से नहीं खर्च होंगे ज्यादा रुपए
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम ENCHANTING GUWAHATI EX CHANDIGARH (NCA07) है। ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। पैकेज इसी महीने की 11 तारीख, यानी 11 अप्रैल को चंडीगढ़ से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें चंडीगढ़ से लखनऊ होते हुए गुवाहाटी आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से करेंगे।
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में शामिल है ब्रेकफास्ट और डिनर
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप चेरापूंजी, गुवाहाटी, काजीरंगा, मावलिनॉन्ग, शिलांग घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप 6 दिन कंफर्ट होटल में रुकेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। टेंपो ट्रैवलर से आपको इस पैकेज में घुमाया जाएगा। इसके अलावा इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। साथ ही रोड टोल टैक्स, पार्किंग फीस, टैक्स और जीएसटी भी इस पैकेज की प्राइस में शामिल है।
बात अगर इस स्पेशल एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 55,680 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 46,700 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 44,800 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 39,650 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 34,100 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 26,950 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
