IRCTC Nepal Package: भारत के पड़ोसी देश भी घूमने (Travel) के लिए बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। भारत का पड़ोसी देश नेपाल (Nepal) घूमने और हनीमून (Honeymoon) के लिए बढ़िया जगह है। हर साल लाखों भारतीय ने नेपाल में घूमने (Travel Plan For Nepal) जाते हैं। अगर आप अप्रैल महीने में नेपाल घूमने का प्लान (Nepal Tourism) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने नेपाल को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Nepal Package) निकाला है, जिसमें आप इस सुंदर देश को घूम पाएंगे।
IRCTC Nepal Package: अप्रैल में गर्लफ्रेंड संग बनाएं काठमांडू-पोखरा घूमने का प्लान।
ये भी पढ़ें - आईआरसीटीसी के इस हफ्तेभर वाले पैकेज से गर्लफ्रेंड संग घूमें 'भगवान के देश', जेब से नहीं खर्च होंगे ज्यादा रुपए
ये भी पढ़ें - आईआरसीटीसी के इस पैकेज से मलेशिया और सिंगापुर में मनाएं हनीमून, जेब से नहीं खर्च होंगे ज्यादा रुपए
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम NEPAL-PASHUPATINATH & MANOKAMNA MANDIR DARSHAN (NLO17) है। ये एयर टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। आईआरसीटीसी का ये स्पेशल टूर पैकेज इसी महीने की 23 तारीख, यानी 23 अप्रैल को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें लखनऊ से दिल्ली होते हुए काठमांडू आना-जाना इंडिगो और बुद्धा एयर की फ्लाइट से होगा।
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में शामिल है 4 ब्रेकफास्ट, 4 लंच और 4 डिनर
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज में आप नेपाल की राजधानी काठमांडू और पोखरा घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप 3 रात काठमांडू और 1 रात पोखरा में रहेंगे। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 35 है। साथ ही एक आईआरसीटीसी टूर मैनेजर भी साथ में रहेगा। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 4 ब्रेकफास्ट, 4 लंच और 4 डिनर मिलेगा। इसके अलावा एसी 2X2 बस से आपको नेपाल में घुमाया जाएगा। साथ ही काठमांडू एयरपोर्ट से अंग्रेजी और हिंदी बोलने वाला एक टूर गाइड भी साथ में रहेगा। 80 साल तक के लोगों को इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।
बात अगर इस स्पेशल एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 53,600 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 45,900 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 44,600 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 44,600 रुपए और 2 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 41,400 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
