IRCTC Kerala Package: मानसून में भगवान की नगरी के नाम से मशहूर, केरल काफी खूबसूरत नजर आता है। अगर आप भी अगस्त के महीने में केरल घूमने की सोच रहे हैं तो आईआरसीटीसी के पास आपके लिए एक शानदार पैकेज है। इस पैकेज में आप एक साथ केरल की 4 सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे। इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस के साथ नाश्ता भी दिया जाएगा। आइये इस 4 दिन के केरल पैकेज की पूरी डिटेल जानते हैं।
क्या है केरल की ट्रिप का नाम
आईआरसीटीसी के इस शानदार पैकेज का नाम KERALA LUSH GREEN HILLS (SEH048) है। इस पैकेज की ट्रिप को ही आप रोज एंजॉय कर सकते हैं। ट्रेन टूर पैकेज पूरे 4 दिन और 3 रातों का है।
किस-किस दिन जा सकते हैं ट्रिप पर
आप इस शानदार ट्रिप को अगस्त, सितंबर, अक्टूबर में पूरे महीने यानी 1 से 31 तारीख तक एंजॉय कर सकते हैं। वहीं नवंबर में ये ट्रिप 1 से 15 तारीख तक ही जाएगी।
पूरे 4 दिन क्या-क्या होगा
ट्रिप शुरू होने के साथ सबसे पहले आपको पहले दिन आपको कोचिन एयरपोर्ट से पिक किया जाएगा। यहां से आप कार से मुन्नार जाएंगे। लंच करेंगे, घूमेंगे और वहीं पर रुकेंगे। दूसरे दिन नाश्ते के बाद आप पार्क और म्यूजियम जाएंगे। होटल से निकलकर आप थेक्कडी जाएंगे। और दूसरी रात आप थेक्कडी में ही रुकेंगे।
इसके बाद तीसरे दिन आप नाश्ता करके सुबह बोट की सवारी करेंगे। यहीं आपको होटल में ठहराया जाएगा। फिर इसी दिन आपको अलेप्पी जाना होगा। वहां आपको घूमाया जाएगा और तीसरी रात आप अलेप्पी में ही रुकेंगे। चौथे और आखिरी दिन तो आपको वापस घर जाना है।
IRCTC पैकेज में शामिल है फ्री का खाना
केरल के इस 3 रात और 4 दिन के ट्रिप में आप 1 रात मुन्नार, 1 रात थेक्कडी और 1 रात अलेप्पी में रहेंगे। बाकि के दो रात आपको ट्रेन में सफर कर रहे होंगे। इस ट्रिप में आपको KTDC Tea County और KTDC Aranya Nivas जैसे होटस में ठहराया जाएगा। 4 टाइम का नाश्ता और होटल की भी पूरी व्यवस्था है। इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी है।
केरल घूमने के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए
अब अगर इस पैकेज के प्राइस की बात करें तो अकेले बुक करने पर आपको इस पैकेज के लिए काफी कम खर्च करने होंगे। अगर आप सिंगल बुकिंग करते हैं तो आपको 37,305 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों की शेयरिंग करने पर इस पैकेज की प्राइस 19,145 रुपए और तीन लोगों की शेयरिंग पर पैकेज की कीमत 14,835 रुपए है। अगर बच्चे के लिए बेड चाहिए तो 6,300 और अगर बेड नहीं चाहिए तो 3,150 रूपये देने होंगे।
कहां से कर सकते हैं पैकेज की बुकिंग?
केरल के इस ट्रेन टूर पैकेज को जल्दी से बुक करने के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जाना होगा। वहीं अगर आप ऑनलाइन के बजाए ऑफलाइन तरीके से पैकेज को बुक करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आईआरसीटीसी के ऑफिस जाना पड़ेगा।
