यात्रा

IRCTC Tour Package: दिल्ली से केरल घूमने का शानदार मौका, आईआरसीटीसी लाया एक किफायती टूर पैकेज

IRCTC Tour Package : साउथ इंडिया एक खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, वहीं बात करें केरल की तो वहां आपको काफी शानदार नजारे देखने को मिल जाते हैं। यदि आप जल्दी आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको IRCTC का ये खास पैकेज जरूर देखना चाहिए। आइए जानते हैं केरल ट्रिप के लिए बनाए इस खास पैकेज के बारे में...

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package: यात्रा का जिक्र जब भी होता है, तो भारत का दक्षिणी भाग हमेशा अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, शांत बैकवाटर्स और खूबसूरत हिल स्टेशनों के लिए अलग पहचान रखता रखता है। इसी कड़ी में IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने दिल्ली से केरल के लिए एक विशेष ट्रैवल पैकेज पेश किया है, जो आपको यहां के पारंपरिक अनुभव, सुन्दर स्थल और आराम से भरी यात्रा का आनंद लेने का अवसर देता है। यदि आप परिवार के साथ जा रहे हों, या दोस्तों या अपने पार्टनर के साथ ये पैकेज आपके लिए काफी खास रहेगा। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से...

पैकेज की डिटेल्स

IRCTC का केरल एयर पैकेज (KERALA AIR PACKAGE EX DELHI) काफी खास है। जिसका कोड़ NDA33 रखा गया है। इस पैकेज से आप 5 रात और 6 दिन का सफर करेंगे। जिसमें मुख्य रूप से कोचीन (Cochin), मुन्नार (Munnar), थेक्कडी (Thekkady) और कुमाराकोम (Kumarakom) जैसी जगहें शामिल इस पैकेज के आगामी सफर की शुरुआत 10 फरवरी 2026 के दिन होगी। जिसमें फ्लाइट के माध्यम से आपको दिल्ली से केरल ले जाया जाएगा। इस सफर में आपकी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

कितना होगा खर्च

यह पैकेज अलग-अलग विकल्पों के हिसाब से किराए पर उपलब्ध है। इस पैकेज से अकेले सफर करने पर आपको 61,385 रुपए देने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ आपका ये खर्च 46,800 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा। जबकि तीन लोगों में आपको केवल 44,900 रुपए प्रति व्यक्ति देने होंगे। इसके साथ ही 5 से 11 साल के बच्चे के लिए (बेड के साथ) 41,150 रुपए का किराया देना होगा। वहीं यदि बच्चे के लिए अलग से बेड नहीं चाहिए तो आपको केवल 36,100 रुपए देने होंगे।

पैकेज में शामिल सुविधाएं

इस टूर पैकेज में घूमने-फिरने, रहने के अलावा नाश्ते (ब्रेकफास्ट) और डिनर शामिल हैं। दिल्ली से फ्लाइट के जरिये पहले कोचीन पहुंचने के बाद, आपको रोड द्वारा एसी वाहनों से सफर कराया जाएगा। इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी दिया जाता है, जिससे आप बिना टेंशन अपनी ट्रिप का पूरा आनंद ले सकें।

डेस्टिनेशन हाइलाइट्स

कोचीन (Cochin) - केरल का यह ऐतिहासिक संस्कृति और इतिहास का अनूठा मिश्रण प्रस्तुत करता है।

मुन्नार (Munnar) - केरल में चाय के बागानों का ये मनोहारी शहर यहां के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन डेस्टिनेशन में से एक है।

थेक्कडी (Thekkady) - यदि आप प्रकृति और वन्यजीवों के बीच कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो थेक्कडी आपके लिए बेस्ट रहने वाला हैं। यहां आप पेरियार नेशनल पार्क देख सकते हैं।

कुमाराकोम (Kumarakom) - केरल के बैकवाटर क्रूज का अनुभव लेना हर यात्री की लिस्ट में शामिल होता है, यहां आप वेम्बनाड झील में हाउसबोट का आनंद ले सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article