यात्रा

मिनी इंग्लैंड ऑफ झारखंड, छुपा हुआ हनीमून पैराडाइज, शोर-शराबे से दूर यहां बिताएं प्यार भरे पल

Hidden Honeymoon Spots India: कम बजट में शानदार हनीमून डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो मिनी लंदन के नाम से मशहूर इस यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेश पर जाने का प्लान कर सकते हैं। सिर्फ बैग पैक करें और आराम से एक वेकेशन का प्लान कर लें। शोर-शराबे से दूर यहां आप प्यार भरे पल बिता सकते हैं।

Image

छुपा हुआ हनीमून पैराडाइज

Honeymoon Destinations India: हनीमून डेस्टिनेशन की तलाश में हैं लेकिन विदेश जाने का बजट नहीं है तो चिंता की कोई बात नहीं है। अब आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भारत में ही मौजूद इस यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की यात्रा कर सकते हैं जो नवविवाहित जोड़ों के लिए एक आदर्श हनीमून डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। हम बात कर रहे हैं झारखण्ड राज्य में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन मैक्लुस्कीगंज की जिसे झारखण्ड का मिनी लंदन भी कहा जाता है। कम बजट में शांत, रोमांटिक वातावरण में आप यहां यात्रा कर सकते हैं। कभी-कभी सबसे यादगार सफर वही होते हैं, जो दुनिया से छिपे होते हैं।

यहां ना बड़े मॉल हैं, ना पार्टी वाली भीड़, लेकिन जो है वो ज्यादा खास है। शांति, हरियाली और एक-दूसरे के साथ सच्चा वक्त। भीड़ नहीं, पूरा प्राइवेट टाइम आपको यहां मिल जाएगा। रिलैक्सिंग वेकेशन के लिए ये जगह परफेक्ट है। अलग और ऑफबीट डेस्टिनेशन, बजट में ट्रिप संभव, इंस्टाग्राम के लिए यूनिक बैकड्रॉप इस जगह के तमाम फायदे हैं। यहां की धीमी लाइफस्टाइल आपको फोन से दूर रहने और एक-दूसरे पर फोकस करने का मौका देती है।

रोमांटिक डेस्टिनेशन: यह जगह काफी शांत है जिससे यह कपल्स के लिए एक बेहतरीन रोमांटिक डेस्टिनेशन बन गई है। यात्रा के दौरान आप यहां पुराने ब्रिटिश बंगलों और चर्चों की झलक देख सकते हैं। सनसेट देखने के लिए पार्टनर के साथ पतरातू वैली जा सकते हैं। ये एक ऑफबीट जगह है जहां आपको कम भीड़ देखने को मिलेगी। ट्रेकिंग के अलावा आप यहां से शानदार सनसेट देख सकते हैं।

मंत्रमुग्ध कर देगा नजारा: खूबसूरत जंगल पहाड़ी रास्ते और चार-पांच सुंदर नदियां इसे खूबसूरत बनाती हैं। पार्टनर के साथ हाथ में हाथ डालकर घने जंगलों और शांत सड़कों पर टहलना एक बेहद खूबसूरत अनुभव होता है।

फोटोजैनिक ट्रैवल डेस्टिनेशन: अगर आपको फोटोग्राफी पसंद है, तो मैकलुस्कीगंज की प्राकृतिक सुंदरता और ब्रिटिश-स्टाइल बंगलों के बैकग्राउंड में फोटो क्लिक कर सकते हैं।

स्टे ऑपशन और लोकेशन: ऑनलाइन बुकिंग करने पर यहां अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है। दो से तीन दिन की ट्रिप में रहने का खर्च तकरीबन 5000 रुपए तक हो सकता है। मैक्लुस्कीगंज का नजदीकी एयरपोर्ट रांची एयरपोर्ट है जो करीब 53 किमी दूर है। रांची से टैक्सी या बस के जरिए आसानी से मैक्लुस्कीगंज पहुंचा जा सकता है। ट्रेन से जाने की सोच रहे हैं तो मैकलुस्कीगंज रेलवे स्टेशन रांची से सीधा जुड़ा हुआ है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article