IRCTC Kerala Package: भारत (India) में घूमने (Travel) के लिए सभी राज्य एक से बढ़कर एक हैं। हर राज्य में आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन (Travel Options in India) मिलते हैं। बात अगर दक्षिण भारत (South India) की राज्यों की करें तो यहां आपको सभी राज्यों में सुंदर-सुंदर जगह देखने को मिलेंगी। दक्षिण भारत के राज्य केरल (Kerala) में देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) घूमने के लिए आते हैं। केरल को भगवान का देश भी कहा जाता है। अगर आप फरवरी महीने में केरल घूमने का प्लान (Kerala Travel Plan in February) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है।
दरअसल आईआरसीटीसी ने केरल को लेकर एक टूर पैकेज निकाला है, जिसमें आप केरल की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम AMAZING KERALA (SEH035) है। ये टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। टूर पैकेज इसी महीने की 15 तारीख, यानी 15 फरवरी को कोच्चि से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड पूरा रोड का रहेगा।
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में शामिल है 4 ब्रेकफास्ट
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप अलेप्पी, कोच्चि, मुन्नार घूम पाएंगे। पूरे टूर पैकेज में आपको एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में आप 1 रात अलेप्पी, 1 रात कोच्चि, और 2 रात मुन्नार में रहेंगे। मुन्नार में आपको नॉन एसी कमरा मिलेगा। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में 4 ब्रेकफास्ट मिलेगा। इसके अलावा इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।
बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 43,095 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 22,020 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 16,890 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 7,730 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 3,870 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
