IRCTC Kerala Package: केरल (Kerala) भारत का एक बेहद सुंदर राज्य है। घूमने (Travel) के लिए ये राज्य किसी स्वर्ग से कम नहीं है। केरल को भगवान का देश भी कहा जाता है। यहां आपको घूमने के लिए एक से बढ़कर एक ऑप्शन (Travel Options in Kerala) मिलेंगे। कपल्स हनीमून (Honeymoon) के लिए भी केरल आना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप भी अप्रैल के महीने में यहां आने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने केरल को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप यहां की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम (Best Tourist Places in Kerala) पाएंगे।
आईआरसीटीसी के इस खास एयर टूर पैकेज का नाम CULTURAL KERALA (SHA35) है। ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। ये पैकेज इसी महीने की 28 तारीख, यानी 28 अप्रैल को हैदराबाद से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें हैदराबाद से कोच्चि और त्रिवेन्द्रम से हैदराबाद आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में शामिल है 6 ब्रेकफास्ट, 6 डिनर और 1 लंच
आईआरसीटीसी के इस खास एयर टूर पैकेज में आप अलेप्पी, कोच्चि, मुन्नार, त्रिवेन्द्रम घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप 1 रात कोच्चि, 2 रात मुन्नार, 1 रात थेक्कडी, 1 रात कुमारकोम और 1 रात त्रिवेन्द्रम में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 6 ब्रेकफास्ट, 6 डिनर और 1 लंच मिलेगा। पूरे पैकेज के दौरान आपको एसी बस से घुमाया जाएगा। साथ ही इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 29 है।

Kerala Package
बात अगर इस स्पेशल एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 53,100 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 35,700 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 33,750 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 29,900 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 23,300 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 15,400 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
