IRCTC Singapore-Malaysia Package: घूमने (Travel) के शौकीन लोगों के लिए अप्रैल (April) का महीना बेहद खास रहता है। इस महीने लोग घूमने (Travel Plan) और हनीमून (Honeymoon Plan) के लिए भी खूब जाते हैं। अगर आप अप्रैल महीने में किसी दूसरे देश में घूमने का प्लान (Travel Plan in April) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक ऐसा स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप एक साथ दो-दो देश घूम पाएंगे।
IRCTC Singapore-Malaysia Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से मलेशिया और सिंगापुर में मनाएं हनीमून।
ये भी पढ़ें- अप्रैल में पत्नी-बच्चों संग करें तिरुपति के मंदिरों के दर्शन, पैकेज की कीमत सुनकर तुरंत कराएंगे बुकिंग
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम ASIAN EXTRAVAGANZA SINGAPORE MALAYSIA EX CHENNAI (SMO29) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये स्पेशल पैकेज इसी महीने की 26 तारीख, यानी 26 अप्रैल को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें चेन्नई से क्वालालंपुर और सिंगापुर से क्वालालंपुर होते हुए चेन्नई आना-जाना बाटिक एयर मलेशिया की फ्लाइट से होगा।
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में शामिल है ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आप सिंगापुर और मलेशिया घूम पाएंगे। पैकेज में आप 3 रात सिंगापुर और 2 रात मलेशिया के होटल में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा, जिसमें ब्रेकफास्ट आप रोज होटल में करेंगे। अंग्रेजी बोलने वाला एक टूर गाइड भी पूरे पैकेज के दौरान साथ में रहेगा। इस पैकेज में आपको सिंगापुर और मलेशिया का टूरिस्ट वीजा भी मिलेगा। साथ ही 59 साल तक के लोगों को इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।
बात अगर इस स्पेशल एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 1,52,500 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 1,28,000 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 1,26,000 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 2 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 1,14,500 रुपए और 2 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 99,500 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
