यात्रा

IRCTC KERALA PACKAGE: 4 दिन परिवार के साथ करें केरल की सैर, जेब से खर्च होंगे इतने कम रुपये

IRCTC KERALA PACKAGE: आईआरसीटीसी समय-समय पर शानदार टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। हाल ही में एक केरल घूमने का पैकेज आया है, जिसमें आप मुन्नर, थेक्कडी और कुमाराकोम घूम पाएंगे। ये पैकेज काफी पॉकेट फ्रेंडली भी है। यहां से आप इस धमाकेदार पैकेज की पूरी जानकारी ले सकते हैं।

Image

IRCTC KERALA TOUR PACKAGE PRICE AND DETAILS IN HINDI

IRCTC KERALA PACKAGE: गर्मियों की शुरुआत होते ही लोग वेकेशन की प्लानिंग करने लगते हैं। वैसे तो अक्सर लोग देश के नॉर्थ के हिस्से में तो घूमते हैं लेकिन साउथ की जगहों को एक्सप्लोर नहीं कर पाते। इस बार आप गर्मियों में साउथ इंडिया घूमने की प्लानिंग करें। इस प्लानिंग में हम आपकी मदद करेंगे। दरअसल, आईआरसीटीसी के पास केरल घूमने का एक शानदार टूर पैकेज मौजूद है। इस पैकेज में बड़े कमाल के ऑफर्स हैं, जिसकी वजह से आप पूरे परिवार के साथ वेकेशन एंजॉय कर सकते हैं। आइये आपको इस पैकेज के बारे में विस्तार में बताते हैं-

क्या है पैकेज का नाम?

आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम KERALA LUSH GREEN HILLS (SEH048) है। ये पैकेज 4 दिन और 3 रातों का है। इस पैकेज में आपको हर जगह एसी की गाड़ी में ही घुमाया जाएगा।

कब-कब और कहां घुमेंगे आप?

पहले दिन तो आप Ernakulam के रेलवे स्टेशन या कोचिन के एयरपोर्ट जाएंगे। फिर वहां से आप मुन्नर जाएंगे। फिर अगले दिन मुन्नर से थेक्कडी की यात्रा और घूमना-फिरना होगा। तीसरे दिन आप थेक्कडी से कुमाराकोम जाएंगे और चोथे दिन कुमाराकोम से कोचिन वापसी हो जाएगी।

कितने रुपये होंगे खर्च?

आईआरसीटीसी के इस पैकेज को अगर आप बुक करना चाहते हैं तो आपको सिंगल बुकिंग के लिए 35725 रुपये देने होंगे। वहीं डबल बुकिंग के लिए 18390 रुपये देने होंगे। तीन लोगों की बुकिंग के लिए 14205 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। वहीं, अगर आपके पास बच्चा भी है तो 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 6145 रुपये देने होंगे और बेड न लेने पर भी 3070 रुपये खर्च होंगे।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article