IRCTC Kashmir Package: देश में कश्मीर (Kashmir) की गिनती सुंदर जगहों में की जाती है। यहां आपको घूमने (Travel) के लिए एक से बढ़कर एक जगह मिलेंगी। कश्मीर को धरती का स्वर्ग (Heaven) भी कहा जाता है। गर्मी हो या सर्दी, टूरिस्ट (Tourist) यहां जमकर घूमने के लिए आते हैं। देश ही नहीं, विदेशों से भी काफी संख्या में टूरिस्ट यहां आता है। अगर आप भी मई के महीने में कश्मीर घूमने का प्लान (Travel Plan for Kashmir) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल कश्मीर को लेकर आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप यहां की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम (Best Tourist Places in Kashmir) सकेंगे।
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज का नाम KASHMIR - PARADISE ON EARTH (EHA028S) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये स्पेशल पैकेज इसी महीने की 17 तारीख, यानी 17 मई को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें कोलकाता से दिल्ली होते हुए श्रीनगर आना-जाना विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

Kashmir Package
IRCTC के इस स्पेशल पैकेज के मील प्लान में शामिल है 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज में आप गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर, सोनमर्ग घूम सकेंगे। इस टूर पैकेज के हर ग्रुप में सीटों की संख्या 10 है। इस पैकेज में आप 3 रात श्रीनगर, 1 रात पहलगाम और 1 रात श्रीनगर में हाउसबोट में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। इसके अलावा टूरिस्ट गाड़ी से आपको इस पैकेज में घुमाया जाएगा। साथ ही जीएसटी भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।
बात अगर इस स्पेशल एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 60,890 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 55,450 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 53,850 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 44,100 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 40,950 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।
