यात्रा

IRCTC Kashmir Package: मार्च में गर्लफ्रेंड संग घूमें कश्मीर की ये 4 सुंदर जगह, आईआरसीटीसी के 6 दिन के पैकेज की इतनी है प्राइस

IRCTC Kashmir Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप श्रीनगर के साथ पहलगाम, सोनमर्ग, गुलमर्ग घूम पाएंगे। इस टूर पैकेज में आप 3 रात श्रीनगर, 1 रात पहलगाम और 1 रात श्रीनगर में हाउसबोट में रहेंगे

Image

IRCTC Kashmir Package: मार्च में गर्लफ्रेंड संग बनाएं कश्मीर घूमने का प्लान।

IRCTC Kashmir Package: देश में घूमने (Travel) के लिए कश्मीर (Kashmir) काफी सुंदर जगह है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है और इस जगह को देखने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) आते हैं। अगर आप मार्च महीने में कश्मीर घूमने का प्लान (Travel Plan in Kashmir) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने कश्मीर को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप कश्मीर की कई सुंदर-सुंदर जगह देख पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम KASHMIR-HEAVEN ON EARTH EX KOCHI (SEA13) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 4 तारीख यानी, 4 मार्च को कोच्चि से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें कोच्चि से श्रीनगर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में शामिल है ब्रेकफास्ट और डिनर

इस टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या 29 है। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप श्रीनगर के साथ पहलगाम, सोनमर्ग, गुलमर्ग घूम पाएंगे। इस टूर पैकेज में आप 3 रात श्रीनगर, 1 रात पहलगाम और 1 रात श्रीनगर में हाउसबोट में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। इसके अलावा इस टूर पैकेज में आईआरसीटीसी टूर एस्कॉर्ट की सर्विस भी मिलेगी।

बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 48,440 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 44,270 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 43,070 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 35,600 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 33,220 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 28,360 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article