IRCTC Kashmir Package: देश में घूमने के लिए कश्मीर बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। कश्मीर (Kashmir) को धरती का स्वर्ग (Heaven) भी कहा जाता है। यहां आपको जन्नत जैसे नजारे देखने को मिलेंगे। साथ ही यहां आपको घूमने (Travel) के लिए भी कई सुंदर-सुंदर ऑप्शन (Travel Options in Kashmir) मिलेंगे। दुनियाभर से टूरिस्ट कश्मीर को देखने के लिए आते हैं। अगर आप मई के महीने मई में यहां आने का प्लान (Travel Plan) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने कश्मीर को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप यहां की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे।
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज का नाम KASHMIR HEAVEN ON EARTH EX MUMBAI (WMA50A) है। ये स्पेशल एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 18 तारीख, यानी 18 मई को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें मुंबई से श्रीनगर आना-जाना स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।
IRCTC के इस स्पेशल पैकेज में शामिल है 5 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 5 डिनर
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल पैकेज में आप श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम घूम सकेंगे। इसके अलावा इस पैकेज में आपको नॉन एसी टेंपो ट्रैवलर से घुमाया जाएगा। साथ ही इस पैकेज में आप 4 रात श्रीनगर और 1 रात पहलगाम में रुकेंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में 5 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 5 डिनर मिलेगा। बेताब घाटी, अरु घाटी, चंदनवाड़ी, मुगल गार्डन अवंतीपुरा खंडहर का एंट्री टिकट भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है। श्रीनगर से पूरे पैकेज के दौरान एक लोकल टूर गाइड साथ में रहेगा। साथ ही इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।
वहीं बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 63,400 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 54,100 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 50,700 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 48,400 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 42,600 रुपए और 2 साल से लेकर 5 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 35,300 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।
