यात्रा

IRCTC Karnataka Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से गर्लफ्रेंड संग घूमें कूर्ग और मैसूर, जेब से खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Karnataka Package: आईआरसीटीसी के इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज में आप कूर्ग के साथ मैसूर घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप 1 रात मैसूर और 1 रात कूर्ग में एसी कमरे में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको सिर्फ ब्रेकफास्ट होटल में मिलेगा।

Image

IRCTC Karnataka Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से गर्लफ्रेंड संग घूमें कूर्ग और मैसूर।

IRCTC Karnataka Package: दक्षिण भारत (South India) में घूमने (Travel) की एक से बढ़कर एक जगह है। खासतौर से आपको कर्नाटक (Karnataka) में घूमने के कई सारे ऑप्शंस (Travel Options in Karnataka) मिलेंगे। अगर आप मई के महीने में कर्नाटक घूमने का प्लान (Travel Plan for Karnataka) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने कर्नाटक को लेकर एक स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज (IRCTC Train Tour Package) निकाला है। इस पैकेज में आप कर्नाटक की दो सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज का नाम MADURAI MYSORE COORG PACKAGE EX MADURAI (SMR032) है। ये स्पेशल पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। ये पैकेज इसी महीने की 9 तारीख, यानी 9 मई को कोच्चि से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा, जिसमें आप थर्ड एसी/स्लीपर का टिकट ले सकते हैं।

Karnataka Package

Karnataka Package

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज में शामिल है ब्रेकफास्ट

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज में आप कूर्ग के साथ मैसूर घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप 1 रात मैसूर और 1 रात कूर्ग में एसी कमरे में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको सिर्फ ब्रेकफास्ट होटल में मिलेगा। ट्रेन के अलावा पूरे पैकेज में आपको एसी कैब से घुमाया जाएगा। इसके अलावा इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। टोल, पार्किंग इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।

बात अगर इस स्पेशल पैकेज के प्राइस की करें तो इसमें दो कैटेगरी है। पहले कैटेगरी में थर्ड एसी का टिकट मिलेगा, जिसमें डबल शेयरिंग में 19,200 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 14,500 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 8,200 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 7,170 रुपए खर्च करने होंगे।

दूसरी कैटेगरी में स्लीपर का टिकट मिलेगा, जिसमें सिंगल बुक करने पर 32,780 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 17,230 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 12,540 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 6,240 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 5,210 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article