यात्रा

IRCTC Tour Package: कन्याकुमारी से रामेश्वरम और मदुरई तक घूमना हुआ इतना सस्ता, देखें आईआरसीटीसी का ये जबरदस्त पैकेज

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी के पास आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज है, जो आपको कन्याकुमारी, तिरुअनंतपुरम, रामेश्वरम और मदुरई के मंदिरों से दर्शन कराएगा। यहां से आप इसकी डिटेल देख सकते हैं।

Image

irctc karnataka bharat gaurav dakshina yatra tour package (pc: canva)

IRCTC Tour Package: अगर आप परिवार के साथ एक यादगार और आध्यात्मिक यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो IRCTC के पास आपके लिए एक स्पेशल टूप पैकेज है। ये पैकेज कर्नाटक सरकार के सहयोग से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। इस पवित्र यात्रा में दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों जैसे कन्याकुमारी, रामेश्वरम के दिव्य दर्शन का अवसर मिलता है। यहां से आप इस पैकेज के बारे में डिटेल में जान सकते हैं।

पैकेज की डिटेल्स

आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम KARNATAKA BHARAT GAURAV DAKSHINA YATRA (SZKBG57) है। ये पैकेज 6 दिन और 5 रातों का है। यह पैकेज खासतौर पर उन यात्रियों के लिए तैयार किया गया है, जो सुविधाजनक और व्यवस्थित तरीके से दक्षिण भारत के मंदिरों के दर्शन करना चाहते हैं। 7 मई 2026 को इस पैकेज की शुरुआत होने वाली है। वहीं, इस पैकेज की ट्रेन आपको बेलगाम, हुबली, हावेरी, दावणगेरे, बिरूर, तुमकुरु, SMVT बेंगलुरु से मिलेगी।

कहां- कहां घूमेंगे आप?

इस पैकेज में आप कन्याकुमारी, तिरुअनंतपुरम, रामेश्वरम और मदुरई के मंदिरों के दर्शन कर पाएंगे। IRCTC का इस तरह डिजाइन किया गया है कि श्रद्धालु बिना किसी जल्दबाजी के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें। इस पैकेज में आने-जाने, ठहरने और खाने-पीने तक की पूरी व्यवस्था शामिल है। ट्रेन यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाया गया है, जिससे परिवार और वरिष्ठ नागरिक भी सहजता से सफर कर सकें। यात्रियों को शुद्ध और सात्विक भोजन (ब्रेकफास्ट और डिनर) उपलब्ध कराया जाएगा। अयोध्या पहुंचने पर साफ-सुथरे और आरामदायक होटलों में ठहरने की सुविधा दी जाएगी, ताकि आप अगले दिन तरोताजा होकर दर्शन कर सकें।

किराया और प्लानिंग

इस पैकेज का किराया यात्रियों की संख्या के अनुसार तय किया गया है। यात्रा करने के लिए लगभग 15000 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। वहीं, कर्नाटक के स्थानी निवासी को 5000 की सब्सिडी मिलेगी।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article