यात्रा

IRCTC Jyotirlinga Yatra Package : आईआरसीटीसी के इस शानदार पैकेज में कर आएं ज्योतिर्लिंग के दर्शन, जानें- कीमत समेत सभी जरूरी जानकारी

आईआरसीटीसी ज्योतिर्लिंग पैकेज (IRCTC Jyotirlinga Yatra Package): आईआरसीटीसी का ये पैकेज 9 जनवरी 2024 से ऋषिकेश से शुरू होगा। ऋषिकेश से होती हुई ट्रेन अलग- अलग ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाते हुए वापस ऋषिकेश आएगी।

Image

IRCTC Jyotirlinga Yatra Package

आईआरसीटीसी ज्योतिर्लिंग पैकेज (IRCTC Jyotirlinga Yatra Package): ज्योतिर्लिंग (Jyotirlinga) के दर्शन की इच्छा हर किसी को होती है। अगर आप भी नये साल के पहले महीने में भगवान भोलेनाथ के ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करना चाहते हैं तो ये जानकारी आपके बहुत ही ज्यादा काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने ऐसा रेलवे पैकेज निकाला है, जिसमे आप 12 में से 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकते हैं। आईआरसीटीसी के इस रेलवे पैकेज का नाम 7 JYOTIRLINGA YATRA (NZBG28) है। आईआरसीटीसी ये रेलवे पैकेज 10 दिन और 9 रात का रहने वाला है। इस पैकेज में आप ओमकारेश्वर, महाकालेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग घूम पाएंगे। ट्रेवलिंग मोड ट्रेन का रहने वाला है। ये पैकेज 9 जनवरी 2024 से ऋषिकेश से शुरू होगा। ऋषिकेश से होती हुई ट्रेन अलग- अलग ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाते हुए वापस ऋषिकेश आएगी।

अलग- अलग क्लास की है सुविधा

इस पैकेज में आप ट्रेन के अलग- अलग क्लास की टिकट ले सकते हैं। जिसमे आपको Economy, Standard और Comfort तीन तरह की सुविधाएं दी गई है। यदि आप Economy में टिकट लेना चाहते हैं तो आपको ट्रेन की स्लिपर कोच मिलेगी और बिना एसी का होटल मिलेगा और खाने की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही अगर आप Standard में अपनी बुकिंग करते हैं तो ट्रेन में 3rd Ac कोच में टिकट मिलेगा। इसके साथ ही रहने की लिए AC होटल रूम और अलग- अलग जगह जानें के लिए गाड़ी के साथ- साथ खाने की भी सुविधा मिलेगी। अगर आप Comfort में जाना चाहते हैं तो आपको ट्रेन में 2nd AC कोच और घूमने के लिए एसी ट्रांसपोर्ट के साथ- साथ खाना भी मिलेगा।

यदि हम इस टूर पैकेज के प्राइस की बात करें तो एक और दो लोगों में Comfort में आपको 42350 रुपये देने होंगे। वहीं अगर आप 5 से 11 साल के बच्चे के लिए अलग से लेते हैं तो 40800 रुपये खर्च होंगे। यदि आप Standard में बुकिंग करते हैं तो आपको 31900 रुपये देने होंगे। अगर बच्चों के लिए अलग से बुक करते हैं तो आपको 30600 रुपये खर्च करने होंगे। अगर आप Economy में अपनी बुकिंग करते हैं तो 19000 का खर्चा आएगा। बच्चों का 17900 का खर्चा होगा। अगर आप इस रेलवे टूर को बुक करने के बारे में सोच रहे हैं तो आप आईआरसीटीसी ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article