यात्रा

IRCTC Himachal Package: कम बजट में बनाएं शिमला और मनाली घूमने का प्लान, हफ्तेभर के पैकेज के लिए खर्च होंगे इतने रुपए

IRCTC Himachal Pradesh Package: जून की भीषण गर्मी से बचने के लिए काफी लोग हिल स्टेशंस पर घूमना पसंग करते हैं। आईआरसीटीसी ने भी हिमाचल प्रदेश को लेकर एक खास पैकेज निकाला है, जिसे बुक कर आप भी भीषण गर्मी में काफी राहत पा सकते हैं। ये पैकेज पूरे हफ्तेभर का है, जिसमें आप शानदार नजारे देख सकेंगे।

Image

IRCTC Himachal Package: आईआरसीटीसी के पैकेज से बनाएं शिमला और मनाली घूमने का प्लान।

IRCTC Shimla-Manali Package: गर्मियों के मौसम में लोग खासतौर पर ठंडी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। ठंडी जगहों पर जाने का मतलब होता है कि आप पहाड़ों की ओर निकल जाएं। जून महीने को खत्म होने में अब महज कुछ ही दिन रह गए हैं। अगर आप भी जून के महीने में घूमने के लिए पहाड़ों की ओर जाना चाहते हैं, तो आप हिमाचल प्रदेश का प्लान कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए देश की खास जगहों में से एक है। यहां के कई सारे हिल स्टेशंस तो दुनियाभर में फेमस है, जिन्हें देखने के लिए विदेशों से भी टूरिस्ट यहां आते हैं।

आईआरसीटीसी के पैकेज से घूमें शिमला और मनाली

अगर आप भी जून महीने में हिमाचल प्रदेश घूमना चाहते हैं और तो आपक लिए ये खबर पढ़ना बेहद जरूरी है। दरअसल आईआरसीटीसी ने हिमाचल प्रदेश को लेकर एक खास पैकेज निकाला है, जिसमें आप दो फेमस हिल स्टेशंस के साथ चंडीगढ़ को भी कवर करेंगे। Chandigarh-Shimla-Manali Ex Bengaluru नाम का ये आईआरसीटीसी का पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। पैकेज की शुरुआत 24 जून को बेंगलुरु से होगी। सबसे पहले आप बेंगलरु एयरपोर्ट से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे। वहीं इंडिगो एयरलाइंस के फ्लाइट का टिकट इकोनॉमी क्लास का रहेगा।

Himachal Package

Himachal Package

टेंपो ट्रैवलर से होगा चंडीगढ़ से आगे का सफर

हिमाचल के इस खास पैकेज में आप चंडीगढ़ के साथ शिमला और मनाली घूम सकेंगे। इस पूर पैकेज में आपको 6 दिन होटल में ही रुकवाया जाएगा, जिसमें आप मनाली में 3 रातें, शिमला में 2 रातें और चंडीगढ़ में 1 रात गुजारेंगे। चंडीगढ़ से आगे का सफर टेंपो ट्रैवलर से होगा, जिसमें आप घुमाया और साइट सीन कराया जाएगा। पैकेज में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हए ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। इसके अलावा पैकेज में आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सर्विस के साथ टोल, पार्किंग, ड्राइवर भत्ता और जीएसटी भी शामिल है। वहीं इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 30 है।

पैकेज को अकेले बुक करने पर देने होंगे 60,150 रुपए

अब आपके मन में इस पैकेज की प्राइस को लेकर तरह-तरह की सवाल उठ रहे होंगे। हम आपको बता दें कि अगर आपको ये पैकेज पसंद आता है, तो आप इस पैकेज को मात्र 60,150 रुपए में अकेले के लिए बुक कर सकते हैं। वहीं दो लोगों के लिए इस पैकेज का दाम 44,500 रुपए रखा गया है। इसी तरह तीन लोगों के लिए पैकेज की कीमत 42,250 रुपए है। इस पैकेज में बच्चों के लिए भी पैसे देने होंगे। बच्चों के लिए इस पैकेज की कीमत 37,000 रुपए से 26,050 रुपए के बीच रखी गई है।

IRCTC की वेबसाइट पर जाकर पैकेज होगा ऑनलाइन बुक

पैकेज के बारे में सब कुछ बताने के बाद अब आपको पैकेज बुक करने के दो तरीके भी बता देते हैं। पैकेज को अगर आप अपने मोबाइल फोन/लैपटॉप से बुक करना चाहते हैं तो आप इसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा। वहीं आप लॉगिन कर इस पैकेज को अपने लिए बुक कर सकेंगे। इसके अलावा आप आईआरसीटीसी के दफ्तर जाकर भी इस पैकेज को अपने लिए बुक कर पाएंगे। आईआरसीटीसी के इस पैकेज का बुकिंग कोड (SBA01) है।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article