यात्रा

IRCTC February Kerala Package: केरल में पत्नी संग सेलिब्रेट करें वैलेंटाइन डे, 6 दिन के आईआरसीटीसी के पैकेज की इतनी है कीमत

IRCTC February Kerala Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप कुमारकोम/अलेप्पी, थेक्कडी, मुन्नार और कोच्चि घूम पाएंगे। वहीं इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 30 है। इस पैकेज में रहने की व्यवस्था डीलक्स होटल में होगी।

Image

IRCTC February Kerala Package: केरल के 6 दिन के आईआरसीटीसी पैकेज में सेलिब्रेट करें वैलेंटाइन डे।

IRCTC February Kerala Package: साल का दूसरा महीना फरवरी (February) कपल्स (Couples) के लिए बेहद खास माना जाता है। कपल्स इस महीने सबसे ज्यादा घूमने के लिए जाते हैं। फरवरी महीने में ही वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) मनाया जाता है, जिस वजह से भी लोग घूमने (Travel) का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी वैलेंटाइन डे के आसपास कहीं घूमने का प्लान (Travel Plan) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप भगवान के देश केरल (Kerala) की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम ENCHANTING KERALA EX AHMEDABAD (WAA015) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये पैकेज अगले महीने की 12 तारीख, यानी 12 फरवरी को अहमदाबाद से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें अहमदाबाद से कोच्चि आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में मिलेगा ट्रैवल इंश्योरेंस

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप कुमारकोम/अलेप्पी, थेक्कडी, मुन्नार और कोच्चि घूम पाएंगे। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 30 है। इस पैकेज में रहने की व्यवस्था डीलक्स होटल में होगी। पूरे पैकेज में हिल एरिया को छोड़कर सभी जगहों पर एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। मील प्लान की बात करें इसमें आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। वहीं हाउसबोट में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा। इसके अलावा इस पैकेज में आपको एक टूर गाइड भी मिलेगा। साथ ही इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 55,000 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 40,300 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 37,100 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 30,800 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 27,800 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 0-2 साल के बच्चे की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी कार्यालय से संपर्क करना होगा। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article