IRCTC Gujarat Package: गुजरात (Gujarat) की गिनती देश के सुंदर राज्यों में होती है। देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) यहां की सुंदर-सुंदर जगहों को देखने (Travel) के लिए आते हैं। अगर आप भी इसी महीने गुजरात घूमने का प्लान (Travel Plan For Gujarat) बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप गुजरात की कई सुंदर-सुंदर (Best Places in Gujarat) देख पाएंगे।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम VIBRANT GUJARAT WITH STATUE OF UNITY (SBA13A) है। ये एयर टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 17 तारीख को दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें बेंगलुरु से मुंबई होते हुए राजकोट और वडोदरा से बेंगलुरु आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में मिलेगा ब्रेकफास्ट और डिनर
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप अहमदाबाद, भावनगर, द्वारका, केवड़िया, पोरबंदर, सोमनाथ, वडोदरा घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप 7 दिन होटल में रहेंगे, जिसमें आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। इस एयर टूर पैकेज में आप द्वारका 2 रात, सोमनाथ 1 रात, भावनगर 1 रात, अहमदाबाद 2 रात और वडोदरा 1 रात रहेंगे। इसके अलावा इस पैकेज में आपको एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी टूर एस्कोर्ट सर्विस भी इस पैकेज में आपको मिलेगी। साथ ही इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।
बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 52,950 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 39,650 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 38,400 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 35,700 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 33,950 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 23,900 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
