यात्रा

सफेद रेगिस्तान में चांदनी का जश्न, फुल मून स्पेशल कच्छ एयर पैकेज, 4 दिन की है ट्रिप

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। परिवार के साथ अगर आप ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है।

Image

सफेद रेगिस्तान में चांदनी का जश्न

IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 'फुल मून स्पेशल: रण ऑफ कच्छ और भुज एयर पैकेज' नाम से बेहद ही शानदार और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको बेहद ही आकर्षक यात्रा पर जाने का मौका मिल रहा है। 4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। मालूम हो कि रण उत्सव गुजरात सरकार द्वारा आयोजित एक सालाना सांस्कृतिक उत्सव है, जो कच्छ की अनोखी विरासत, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और प्राकृतिक सुंदरता को दिखाने के लिए जाना जाता है।

यह उत्सव कच्छ के ग्रेट रण के सफेद नमक के रेगिस्तान में होता है, जहां करीब चार महीने तक सूना इलाका रंग-बिरंगे सांस्कृतिक मेले में बदल जाता है। साल 2023 में ढोरडो गांव को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) ने बेस्ट टूरिज्म विलेज का दर्जा दिया था, क्योंकि यहां टिकाऊ और सबको साथ लेकर चलने वाला पर्यटन मॉडल अपनाया गया है।

गुजरात के पश्चिमी हिस्से में स्थित भुज एक ऐतिहासिक शहर है, जो अपनी शानदार इमारतों और जीवंत संस्कृति के लिए मशहूर है। साल 2001 के भूकंप में शहर को काफी नुकसान पहुंचा था, लेकिन बाद में इसके कई ऐतिहासिक स्थलों को फिर से संवारा गया। हमीरसर झील के पास बना 18वीं सदी का आइना महल अपनी भव्य सजावट के लिए जाना जाता है, जहां झूमर, बारीक शीशे का काम और कीमती पत्थरों की खूबसूरत नक्काशी देखने को मिलती है। इसके पास ही प्राग महल है, जो इटालियन गोथिक शैली में बना है। यहां का ऊंचा घंटाघर पूरे शहर का शानदार नजारा दिखाता है और इसके खुले आंगन में एक पारंपरिक हिंदू मंदिर भी है।

2 जनवरी 2026 को भुज हवाई अड्डे पर सुबह 8:05 बजे पहुंचें। हवाई अड्डे पर तरोताजा हो जाएं वहां से व्हाइट रण रिजॉर्ट के लिए प्रस्थान करें, रिजॉर्ट में चेक-इन करें। रिजॉर्ट में दोपहर का भोजन करें। शाम को शानदार व्हाइट रण, कच्छ के लिए प्रस्थान करना है। खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 49300 रुपए खर्च करने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 37100, 36300 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 31900 रुपए तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड WMA84A है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प की माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8287931886 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article