IRCTC Europe Package: घूमने (Travel) के लिए यूरोप (Europe) काफी स्पेशल है। भारतीय खासतौर से यहां घूमने के साथ-साथ हनीमून के लिए भी आते हैं। दरअसल यूरोप में कई सारे देश हैं और सभी देशों में घूमने के लिए कई सारे सुंदर-सुंदर ऑप्शन (Travel Options in Europe) हैं। अगर आप इसी महीने कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं और यूरोप आपकी ट्रैवल लिस्ट में है तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने यूरोप को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Special Europe Package) निकाला है। इस पैकेज से आप अपनी वाइफ, गर्लफ्रेंड, माता-पिता, बच्चों, फैमिली, दोस्तों संग यूरोप घूमने का प्लान कर सकते हैं।
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज का नाम EUROPEAN EXPRESS EX LUCKNOW (NLO19) है। ये स्पेशल पैकेज 12 रात और 13 दिन का है। ये स्पेशल एयर टूर पैकेज इसी महीने की 29 तारीख, यानी 29 मई को लखनऊ से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें से लखनऊ से दिल्ली होते हुए ज़्यूरिख़ और पैरिस से दिल्ली होते हुए लखनऊ आना-जाना एयर इंडिया एक्सप्रेस और लॉट पोलिश एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

Europe Package
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में शामिल है ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल पैकेज में आप ज़्यूरिख़, ब्रुसेल्स, फ्रैंकफर्ट, एम्स्टर्डम और पेरिस घूम सकेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा। इस पैकेज में आप थ्री स्टार होटल में रहेंगे। इसके अलावा एसी टू बाई टू बस से आपको इस पैकेज में घुमाया जाएगा। पैकेज में कुल सीटों की संख्या 35 है। पूरे पैकेज के दौरान अंग्रेजी या हिंदी बोलने वाला एक टूर गाइड साथ में रहेगा। 80 साल तक के लोगों को इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। इसके अलावा आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सर्विस भी इस पैकेज में मिलेगी। वीजा और सर्विस चार्ज भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।
बात अगर इस स्पेशल पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 3,67,800 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 3,06,100 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 3,05,400 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 2,85,100 रुपए और 2 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 2,10,800 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस स्पेशल हनीमून एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।
