यात्रा

IRCTC के साथ करें दक्षिण भारत की यात्रा, सस्ते में हो जाएगा 12 दिन का सफर

IRCTC Dakshin Bharat Yatra Tour Package : भारतीय रेलवे ने दक्षिण भारत की यात्रा के लिए स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च किया है। जिसमें आप साउथ इंडिया के कुछ प्रसिद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को एक साथ देख पाएंगे। दक्षिण भारत यात्रा नाम के इस टूर पैकेज के साथ आप सस्ते में अपनी ट्रिप कंप्लीट कर सकते हैं।

Image

दक्षिण भारत यात्रा के लिए टूर पैकेज

IRCTC Dakshin Bharat Yatra Tour Package : भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC अपने यात्रियों के लिए समय-समय पर कुछ आकर्षक पैकेज लेकर आता रहता है। दक्षिण भारत के चर्चित धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन के लिए ये पैकेज तैयार किया है। दक्षिण भारत यात्रा नाम से शुरू किया गया ये टूर पैकेज बेहद स्पेशल है। इस पैकेज से आपका सफर भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के द्वारा होगा। यात्रियों को तिरुमाला तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन जैसे स्थानों पर घुमाया जाएगा। 11 रात और 12 दिन का ये टूर पैकेज आपको देश के धार्मिक और सांस्कृतिक दर्शन कराएगा। जानें इस पैकेज कि डिटेल्स...

पैकेज की डिटेल

आईआरसीटीसी लिमिटेड द्वारा दक्षिण भारत का टूर कराने के लिए एक स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज में भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा आपको रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी, तिरुपति बालाजी मंदिर, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। इस पैकेज का नाम "दक्षिण भारत यात्रा" है। जिसका कोड NZBG68 तय किया गया है। इस पैकेज में घूमने-फिरने से लेकर रहने-खाने तक सभी सुविधाएं शामिल हैं।

कितना होगा खर्च

इस पैकेज की बुकिंग के लिए 3 श्रेणियां तय की गई हैं। जिसमें 2 क्लास से सफर करने पर आपको 56,710 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। जबकि 3 क्लास से सफर करने पर आपका ये खर्च 42,530 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा। वहीं यदि आप स्लीपर क्लास से सफर करना चाहते हैं, तो आपको 24,790 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल के बच्चे के लिए ये किराए की दर 2 क्लास के लिए 54,750 रुपए, 3 क्लास के लिए 40,900 रुपए और स्लीपर क्लास के लिए 23,400 रुपए होगा। इस पैकेज की बुकिंग आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article