यात्रा

राम लला के दर्शन के साथ करें नए साल की शुरुआत, IRCTC लाया किफायती टूर पैकेज

IRCTC Tour Package: नए साल की शुरुआत किसी धार्मिक यात्रा के साथ करना चाहते है, तो राम लला के दर्शन से अच्छा और क्या हो सकता है। जी हां जनवरी में रामलला के दर्शन का मौका IRCTC आपके लिए लेकर आया है। आइए जानते है क्या है इस टूर पैकेज की डिटेल।

Image

IRCTC का अयोध्या टूर पैकेज

IRCTC Tour Package: नया साल अक्सर नई आशाओं और नए अनुभवों के साथ आता है। यदि नए साल 2026 की शुरुआत अगर आप एक आध्यात्मिक यात्रा से करना चाहते हैं, तो IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation)आपके लिए एक विशेष अयोध्या टूर पैकेज लेकर आया है। यह पैकेज खास तौर पर उन श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया गया है, जो राम लला के दर्शन के साथ अपने नए साल की शुरुआत करना चाहते हैं। इस पैकेज में आपको भगवान राम के भव्य मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे और वह भी बिना किसी झंझट और व्यवस्थित तरीके से। आइए जानते हैं इस पैकेज की पूरी डिटेल्स...

क्या हैं पैकेज की डिटेल

अयोध्या भगवान राम के जन्म स्थल के रूप में हर साल लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करती है। रामलला मंदिर के भव्य निर्माण के बाद से यह आध्यात्मिक शहर धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बन चुका है। अयोध्या घूमने के लिए IRCTC ने RAM LALLA DARSHAN AYODHYA टूर पैकेज लॉन्च किया है। जिसका कोड़ NDR012 तय किया गया है। इस पैकेज में आपकी ट्रिप 1 रात और 2 दिन की रहेगी।

जिसमें आना-जाना, ठहरना और भोजन की पूरी व्यवस्था शामिल है।

कितना होगा खर्चा?

वहीं बात इस टूर पैकेज के किराये की तो अकेले सफर करने पर आपको 16,170 रुपये का खर्चा करना होगा। इसके अलावा आप दो लोगों के साथ सफर करते हैं तो आपका ये खर्च 10,950 रुपये प्रति व्यक्ति होगा। जबकि तीन लोगों के साथ सफर करने पर आपको 9,700 रुपये प्रति व्यक्ति का किराया देना होगा।

इन जगहों पर घुमाया जाएगा

इस पैकेज से सफर करने पर आपको अयोध्या शहर के मुख्य स्थान जैसे सरयू घाट, रामलला मंदिर, हनुमानगढ़ी और कनक भवन के दर्शन कराए जाएंगे। वहीं आपका ये सफर आगामी 9 जनवरी को दिल्ली से शुरु होगा। जिसमें रेलगाड़ी के माध्यम से आपको अयोध्या ले जाया जाएगा।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article