यात्रा

एक साथ करें दक्षिण भारत के तीर्थों का दर्शन, IRCTC लाया एक खास पैकेज, सस्ते में निपट जाएगी पूरी ट्रिप

IRCTC अपने ग्राहकों के लिए एक खास पैकेज लेकर आया है। जिसमें आपको दक्षिण भारत के कई तीर्थों का दर्शन एक बार में करने का मौका दिया जा रहा है। सस्ते में दर्शन का ये खास मौका आपको नहीं गंवाना चाहिए। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से...

Image

IRCTC Tour Package (Photo - Canva)

भारत अपने पर्यटन के लिए दुनिया भर में एक अलग पहचान रखता है। वहीं बात करें धार्मिक पर्यटन की तो इसके लिए यहां दुनिया भर के लोग पहुंचते हैं। क्या आप भी दक्षिण भारत के कुछ प्रमुख तीर्थ स्थलों का दर्शन एक साथ करना चाहते हैं। जी हां यदि आप ऐसा करना चाहते हैं, तो आपके लिए IRCTC एक खास मौका लेकर आया है। जी हां भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC ने दक्षिण भारत के दर्शन का एक खास पैकेज तैयार किया है। आइए जानते हैं इस पैकेज की पूरी डिटेल्स विस्तार से...

क्या हैं पैकेज की डिटेल्स?

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC यानी India Railway Catering and Tourism Corporation अपने ग्राहकों के लिए कुछ खास तरह के पैकेज लेकर आती है। इसमें भारत गौरव यात्रा अपने आप में बेहद खास हैं। ऐसी ही एक भारत गौरव यात्रा के बारे में आज हमें बताने जा रहे हैं। जो आपके दक्षिण भारत के दर्शन कराएगी। IRCTC DAKSHIN BHARAT YATRA के नाम से बना ये टूर पैकेज बेहद किफायती है। जिसका कोड़ (NZBG61) रखा गया है। इस पैकेज से आपको 12 रात और 13 दिन का ट्रिप कराया जाएगा। इसका अगला सफर पठानकोड़ जंक्शन से 28 जुलाई को शुरू होगा।

कितना होगा खर्च

दक्षिण भारत का सफर करने के लिए खास तैयार किए गए इस पैकेज को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। जिसमें सफर करने के लिए आपको अलग-अलग रकम खर्च करनी होगी। इस पैकेज से सफर करने पर आपको स्लीपर क्लास में 30,135 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। वहीं 3 क्लास एसी से सफर करने पर आपको 43,370 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। इसके अलावा यदि आप 2 क्लास एसी में सफर करते हैं, तो ये खर्च बढ़कर 57,470 रुपए प्रति व्यक्ति होगा।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article