IRCTC Dubai Package: भारत के लिए अब घूमने (Travel) के लिए काफी ज्यादा दूसरे देशों में भी काफी ज्यादा जाने लगे हैं। घूमने के लिए लोग दुबई (Dubai) भी खूब जाते हैं। दुबई (Dubai Tourist Option) में घूमने के कई ऑप्शन हैं। अगर आप मार्च महीने में दुबई घूमने का प्लान (Travel Plan For Dubai) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने दुबई को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप दुबई के साथ अबू धाबी भी घूम सकते हैं।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम DAZZLING DUBAI & ABU DHABI EX CHENNAI (SMO37) है। ये एयर टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। ये पैकेज मार्च की 15 तारीख को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें चेन्नई से शारजाह आना-जाना आप एयर अरेबिया की फ्लाइट से करेंगे।
टूर पैकेज में शामिल है 5 ब्रेकफास्ट, 5 लंच और 5 डिनर
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप दुबई के साथ अबू धाबी घूम सकेंगे। रहने की व्यवस्था 4 स्टार होटल में होगी। इस पैकेज में वीजा और प्रोसेसिंग फीस भी शामिल है। मील प्लान की बात करें आपको इस पैकेज में 5 ब्रेकफास्ट, 5 लंच और 5 डिनर मिलेगा। इसके अलावा डेसर्ट सफारी और बीबीक्यू डिनर भी इस टूर पैकेज में शामिल है। 60 साल से कम उम्र के लोगों को इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। आईआरसीटीसी टूर मैनेजर भी इस पूरे पैकेज में साथ में रहेगा।
बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 1,05,500 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 92,500 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 91,500 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 89,700 रुपए और 2 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 79,500 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
