यात्रा

IRCTC Chardham Yatra Package: मई में गर्लफ्रेंड संग बनाएं चारधाम यात्रा का प्लान, 12 दिन के पैकेज पर खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Chardham Package: आईआरसीटीसी के इस स्पेशल पैकेज में आप बद्रीनाथ, गंगोत्री, केदारनाथ और यमुनोत्री घूम सकेंगे। हर पैकेज में कुल लोगों की संख्या 20 है। इस पैकेज में आप बढ़िया होटल में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा।

Image

IRCTC Chardham Yatra Package: मई में गर्लफ्रेंड संग बनाएं चारधाम यात्रा का प्लान।

IRCTC Chardham Yatra Package: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा (Uttarakhand Chardham Yatra) 10 मई से शुरू होने जा रही है। भारत समेत दुनियाभर के कई देशों से लोग इस यात्रा पर आते हैं। अगर आप भी चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) पर आने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने चारधाम यात्रा को लेकर एक स्पेशल पैकेज (IRCTC Chardham Package) निकाला है, जिसमें आप चारों धाम की यात्रा कर पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल चारधाम पैकेज का नाम CHARDHAM YATRA EX DELHI (NDH24) है। ये स्पेशल पैकेज 11 रात और 12 दिन का है। ये पैकेज इसी महीने की 15 तारीख, यानी 15 मई को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड बाय रोड रहेगा, जिसमें आपको टेंपो ट्रैवलर से घुमाया जाएगा।

Chardham Yatra Package

Chardham Yatra Package

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल चारधाम पैकेज में शामिल है ब्रेकफास्ट और डिनर

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल पैकेज में आप बद्रीनाथ, गंगोत्री, केदारनाथ और यमुनोत्री घूम सकेंगे। हर पैकेज में कुल लोगों की संख्या 20 है। इस पैकेज में आप बढ़िया होटल में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस पैकेज में मिलेगा। इसके अलावा इस पैकेज में एक लीटर पानी की बोतल रोज मिलेगी। सभी तरह के सरकारी टैक्स और जीएसटी भी इस पैकेज की प्राइस में शामिल है।

वहीं बात अगर इस पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 91,550 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 57,000 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 50,490 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 30,910 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 20,480 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस स्पेशल पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article