IRCTC Chardham Yatra Package: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा (Uttarakhand Chardham Yatra) शुरू होने में अब महज गिनती के ही दिन रह गए हैं। चारधाम यात्रा इसी महीने की 10 तारीख से शुरू होने जा रही है। लाखों श्रद्धालु हर साल चारधाम की यात्रा (Chardham Yatra) पर उत्तराखंड आते हैं। देश के साथ-साथ विदेशों से भी श्रद्वालु यहां आते हैं। अगर आप भी इसी महीने त्तराखंड की चारधाम यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने चारधाम यात्रा को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज निकाला है, जिसमें आप उत्तराखंड के सभी चारों धामों (IRCTC Chardham Yatra Package) की यात्रा एक ही पैकेज से कर पाएंगे।
आईआरसीटीसी के इस चारधाम स्पेशल पैकेज का नाम CHARDHAM YATRA PACKAGE EX-MUMBAI (WMA59) है। ये स्पेशल पैकेज 11 रात और 12 दिन का है। आईआरसीटीसी का ये चारधाम स्पेशल पैकेज इसी महीने की 11 तारीख, यानी 11 मई को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट और रोड का रहेगा, जिसमें मुंबई से दिल्ली आना-जाना स्पाइसजेट की फ्लाइट से होगा।

Chardham Yatra Package
IRCTC के इस स्पेशल चारधाम पैकेज में शामिल है 11 ब्रेकफास्ट और 11 डिनर
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल चारधाम पैकेज में आप बद्रीनाथ, बड़कोट, गंगोत्री, गुप्तकाशी, हरिद्वार, जानकी चट्टी, केदारनाथ, सोनप्रयाग, उत्तरकाशी, यमुनोत्री घूम पाएंगे। साथ ही इस पैकेज में रहने की व्यवस्था स्टैंडर्ड होटल/गेस्ट हाउस/टेंट में होगी। इसके अलावा आपको इस पैकेज में नॉन एसी टेंपो ट्रैवलर से घुमाया जाएगा। वहीं मील प्लान की बात करें तो इस स्पेशल पैकेज में आपको 11 ब्रेकफास्ट और 11 डिनर मिलेगा। साथ ही पार्किंग चार्ज, टोल टैक्स, जीएसटी इस पैकेज की प्राइस में शामिल है।
वहीं बात अगर इस पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 1,03,100 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 72,600 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 66,800 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 49,500 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 40,300 रुपए और 2 साल से लेकर 5 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 23,300 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस स्पेशल एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।
