यात्रा

IRCTC Chardham Yatra Package: माता-पिता के संग करें उत्तराखंड के चारों धाम की यात्रा, 12 वाले पैकेज में घूमें ये सुंदर-सुंदर जगह

IRCTC Chardham Yatra Package: आईआरसीटीसी के इस स्पेशल पैकेज में आप बद्रीनाथ, बड़कोट, गंगोत्री, गुप्तकाशी, हरिद्वार, जानकी चट्टी, केदारनाथ, सोनप्रयाग, उत्तरकाशी, यमुनोत्री घूम सकेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 11 ब्रेकफास्ट और 11 डिनर मिलेगा।

Image

IRCTC Chardham Yatra Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से करें उत्तराखंड के चारों धाम की यात्रा।

IRCTC Chardham Yatra Package: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा (Uttarakhand Chardham Yatra) अगले महीने की 10 तारीख से शुरू होने जा रही है। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु चारधाम की यात्रा (Chardham Yatra) पर आते हैं। देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्वालु यहां की यात्रा करते हैं। अगर आप भी अगले महीने उत्तराखंड की चारधाम यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक स्पेशल पैकेज निकाला है, जिसमें आप उत्तराखंड के सभी चारों धामों (IRCTC Chardham Yatra Package) की यात्रा कर सकते हैं।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम CHARDHAM YATRA PACKAGE EX-MUMBAI (WMA59) है। ये पैकेज 11 रात और 12 दिन का है। आईआरसीटीसी का ये स्पेशल एयर टूर पैकेज अगले महीने की 11 तारीख, यानी 11 मई को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट और रोड का रहेगा, जिसमें मुंबई से दिल्ली आना-जाना स्पाइसजेट की फ्लाइट से होगा। वहीं दिल्ली से आगे का सफर बाय रोड रहेगा।

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल पैकेज में शामिल है 11 ब्रेकफास्ट और 11 डिनर

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल पैकेज में आप बद्रीनाथ, बड़कोट, गंगोत्री, गुप्तकाशी, हरिद्वार, जानकी चट्टी, केदारनाथ, सोनप्रयाग, उत्तरकाशी, यमुनोत्री घूम सकेंगे। इस पूरे पैकेज में रहने की व्यवस्था स्टैंडर्ड होटल/गेस्ट हाउस/टेंट में होगी। इसके अलावा आप नॉन एसी टेंपो ट्रैवलर से घुमाया जाएगा। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 11 ब्रेकफास्ट और 11 डिनर मिलेगा। पार्किंग चार्ज, टोल टैक्स, जीएसटी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।

बात अगर इस स्पेशल एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 1,03,100 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 72,600 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 66,800 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 49,500 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 40,300 रुपए और 2 साल से लेकर 5 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 23,300 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस स्पेशल एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article