यात्रा

IRCTC Chardham Yatra Package: जून में मम्मी-पापा को कराएं उत्तराखंड की चारधाम यात्रा, आईआरसीटीसी के 12 दिन के स्पेशल पैकेज की इतनी है कीमत

IRCTC Chardham Yatra Package: आईआरसीटीसी के इस स्पेशल चारधाम पैकेज में आप बड़कोट, गंगोत्री, गुप्तकाशी, बद्रीनाथ, हरिद्वार, जानकी चट्टी, उत्तरकाशी, यमुनोत्री, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग घूम पाएंगे। मील प्लान की बात करें तो इस स्पेशल पैकेज में आपको 11 ब्रेकफास्ट और 11 डिनर मिलेगा।

Image

IRCTC Chardham Yatra Package: जून में मम्मी-पापा को कराएं उत्तराखंड की चारधाम यात्रा।

IRCTC Chardham Yatra Package: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा (Uttarakhand Chardham Yatra) को लेकर जोश हाई है। हर दिन भक्तों की भारी भीड़ चारों धाम के दर्शन कर रही है। इसी महीने 10 मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा में अब तक लाखों श्रद्धालुओं ने यात्रा (Chardham Yatra 2024) पूरी कर ली हैं। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को लेकर आईआरसीटीसी ने भी कई सारे पैकेज निकाले हैं। ऐसा ही एक पैकेज जून के लिए भी निकाला है, जिसमें आप यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा कर सकते हैं।

इस चारधाम यात्रा के स्पेशल पैकेज का नाम CHARDHAM YATRA WITH FLIGHT EX AHMEDABAD (WAA027) है। चारधाम का ये पैकेज कुल 12 दिन का है। आईआरसीटीसी का ये चारधाम स्पेशल पैकेज 4 जून को अमदाबाद से शुरू होगा। पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट और रोड का रहने वाला है, जिसमें अहमदाबाद से दिल्ली आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा। वहीं दिल्ली से आगे का सफर आप बाय रोड करेंगे।

Chardham Yatra Package

Chardham Yatra Package

ये रहा मील प्लान

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल चारधाम पैकेज में आप सभी चारों धाम घूम पाएंगे। बात अगर खाने की करें तो इस स्पेशल पैकेज में आपको 11 ब्रेकफास्ट के साथ 11 डिनर मिलेगा। इस पैकेज में 11 दिन आप होटल/ गेस्ट हाउस/टेंट में रहेंगे। अहमदाबाद से दिल्ली पहुंचने के बाद आगे का पूरा चारधाम का सफर आप नॉन एसी टेंपो ट्रैवलर या मिनी बस से करेंगे। इसके अलावा इस पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।

आप इस चारधाम के पैकेज को आईआरसीटीसी की साइट से बुक कर सकते हैं, जिसमें सिंगल बुक करने पर आपको 94,400 रुपए, डबल शेयरिंग में 63,900 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 58,100 रुपए देने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 31,600 रुपए, 2 साल से लेकर 5 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 14,600 रुपए और 23 महीने तक बेबी के लिए 5,300 रुपए खर्च करने होंगे।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article