यात्रा

IRCTC Bali Package: बाली के लिए आईआरसीटीसी ने निकाला शानदार हनीमून पैकेज, हफ्तेभर में घूमें ये सुंदर जगह

Bali Package IRCTC: देश से बाहर हनीमून के लिए बाली एक सुंदर और बेस्ट ऑप्शन है। काफी इंडियंस कपल्स हनीमून के लिए यहां आना पसंद करते हैं। अगर आप भी बाली घूमना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस खास एयर टूर पैकेज को बुक कर यहां पहुंच सकते हैं।

Image

IRCTC Bali Package: बाली के लिए आईआरसीटीसी का हनीमून पैकेज।

IRCTC Bali Package: देश से बाहर घूमने के लिए बाली काफी भारतीयों की पसंदीदा जगह है। बाली इंडोनेशिया का एक छोटा सा द्वीप है, जो अपने खूबसूरत समुद्र तट, मंदिरों, संस्कृति और प्रकृति के लिए फेमस है। बाली इंडोनेशिया का सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट है। यहां घूमने के भी कई सारे ऑप्शंस मौजूद हैं। हनीमून के लिए बाली काफी कपल्स की फेवरेट जगहों में से एक है। कम बजट में ये जगह घूमने से लेकर हनीमून के लिए बेस्ट है।

आईआरसीटीसी का हनीमून पैकेज

बाली को लेकर आईआरसीटीसी भी हर महीने कई तरह-तरह के पैकेज लॉन्च करता है। अगस्त महीने के लिए भी बाली के लिए आईआरसीटीसी ने एक स्पेशल पैकेज निकाला है। ये खास पैकेज यूपी वालों के लिए है, जिसका नाम AWESOME BALI with 04 star accommodation- LONG WEEKEND SPECIAL Ex LUCKNOW ( All Inclusive package) है। ये पूरा पैकेज एक हफ्ते का है, जिसमें आप 6 रात और 7 दिन बाली में रहेंगे। पैकेज की शुरुआत 11 अगस्त को यूपी की राजधानी लखनऊ से होगी। पैकेज में कुल सीटों की संख्या 35 है। इसके अलावा एक आईआरसीटीसी का टूर मैनेजर भी मदद के लिए पूरे पैकेज के दौरान साथ में मौजूद रहेगा।

Bali Package

Bali Package

4 स्टार होटल में होगी रहने की व्यवस्था

सबसे पहले आप इंडिगो एयरलाइंस की इकोनॉमी टिकट से लखनऊ से बेंगलुरु होते हुए बाली पहुंचेंगे। बाली पहुंचते ही सबसे पहले आप होटल जाएंगे, जहां आप लंच करेंगे और फिर शाम से आपको घुमाया जाएगा। इस पैकेज में आप बाली की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम सकेंगे। इस पैकेज में आपको जिस होटल में रुकवाया जाएगा, वह 4 स्टार होटल रहेगा। एसी गाड़ी से ही आपको घुमाने के साथ साइट सीन कराया जाएगा। अब मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में तीनों टाइम का खाना दिया जाएगा। नॉर्मल वीजा चार्ज, टूरिज्म टैक्स, 70 साल से कम उम्र के लोगों को ट्रैवल इश्योरेंस और जीएसटी इस पैकेज में शामिल है।

IRCTC के बाली पैकेज पर कितने रुपए होंगे खर्च?

न्यूली मैरिड कपल्स बाली के इस पैकेज को हनीमून के लिए भी बुक कर सकते हैं। अगर कोई पैकेज को अकेले के लिए बुक करना चाहता है तो उसे 1,14, 900 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं दो लोग अगर शेयरिंग कर इस पैकेज को बुक कराते हैं, तो उन्हें 1,06,400 रुपए और तीन लोगों के लिए पैकेज की कीमत 1,05,700 रुपए रखी गई है। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए पैकेज की कीमत 1,00.200 रुपए और बिना बेड लेने पर 92,900 रुपए देने होंगे।

www.irctctourism.com से कर पाएंगे पैकेज बुक

बाली का ये पैकेज अगर आपको पसंद है, तो आप इसे सबसे पहले बुक करने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जा सकते हैं।www.irctctourism.com पर जाकर आप लॉगिन कर इस पैकेज को अपने लिए बुक कर पाएंगे। इस पैकेज का बुकिंग कोड (NLO14) है। वहीं अगर आप ऑनलाइन के बजाए इस पैकेज को ऑफलाइन तरीके से बुक करना चाहते हैं तो आपको फिर आईआरसीटीसी के ऑफिस जाना पड़ेगा।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article