IRCTC Ayodhya Package: जुलाई का महीना घूमने के लिए बेहद खास है। ऐसे में आप चाहें तो अपने माता-पिता, दोस्त या पत्नी के साथ धार्मिक यात्रा पर निकल सकते हैं। अगर आप जुलाई में भगवान की दर्शन यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के पास आपके लिए धमाकेदार ऑफर है। दरअसल, आईआरसीटीसी के नए पैकेज में आप अयोध्या, गया, प्रयागराज, सारनाथ और वाराणसी घूम सकते हैं। इतना ही नहीं, इस पैकेज में आपको खाने-पीने की भी जबरदस्त व्यवस्था मिलने वाली है। आइये जरा डिटेल में जानते हैं।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम AYODHYA - KASHI: PUNYA KSHETRA YATRA (SCZBG26) है। ये एक ट्रेन ट्रिप वाला टूर पैकेज है, जिसमें और 9 दिन और 8 रात की ट्रिप मिल जाती है। भगवान की धरती पर घूमने के इस शानदार ऑफर का लाभ आप इसी महीने की 9 तारीख यानी 9 जुलाई से ही उठा सकते हैं। आपको बस सिकंदराबाद के रेलवे स्टेशन पहुंचना है, यहां से इसके लिए ट्रेन पकड़नी है।
क्या है टिकट प्राइस?
बात करें केरल टूर पैकेज के टिकट की तो कीमत भी काफी किफायती है। अगर आप SL क्लास में सिर्फ अपने लिए बुकिंग करते हैं तो आपको 15,150 रुपये देने होंगे। वहीं, अगर आपको 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए भी बुकिंग करनी है तो 14,140 रुपये देने होंगे।
2AC और 3AC में टिकट की क्या है कीमत?
अगर यहीं बुकिंग 3AC के लिए हो तो सिंगल बुकिंग के लिए 24,300 रुपये और बच्चे के लिए 23,110 रुपये देने होंगे। बता दें कि बुकिंग अगर 2AC के लिए हो तो सिंगल बुकिंग के लिए 31,500 रुपये और बच्चे के लिए बुकिंग के 30,080 रुपये देने होंगे।
खाने-पीने की व्यवस्था
अगर आपको खाने पीने की टेंशन हो रही है तो बता दें कि इस पैकेज में खाना-पीना भी शामिल है। आपको हर दिन की चाय से लेकर लंच और डिनर तक फ्री में दिया जाएगा। हां, लेकिन खाना सिर्फ शाकाहारी ही होगा।
तो अगर आप बुकिंग करने की सोच रहे हैं तो फटाफट से आईआरसीटीसी की ऑफिसियल वेबसाइट irctc.com पर जाकर इस पैकेज को बुक कर लिजिए।
