यात्रा

IRCTC Arunachal Package: मई में मम्मी-पापा संग बनाएं अरुणाचल प्रदेश घूमने का प्लान, 8 दिन के पैकेज पर खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Arunachal Pradesh Package: आईआरसीटीसी के इस स्पेशल पैकेज में आप तेजपुर, भालुकपोंग, दिरांग, तवांग और बोमडिला घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप 7 दिन कंफर्ट होटल में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा।

Image

IRCTC Arunachal Package: मई में मम्मी-पापा संग बनाएं अरुणाचल प्रदेश घूमने का प्लान।

IRCTC Arunachal Pradesh Package: अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) की गिनती देश के सुंदर राज्यों में की जाती है। देश के साथ दूसरे देशों के पर्यटक यहां घूमने (Travel) के लिए आते हैं। यहां घूमने के लिए भी एक से बढ़कर एक जगह है। अगर आप इसी महीने अरुणाचल प्रदेश (Travel Plan for Arunachal Pradesh) घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने अरुणाचल प्रदेश को लेकर एक स्पेशल पैकेज (Arunachal Pradesh Package) निकाला है, जिसमें आप यहां की कई सुंदर-सुंदर जगह (Best Places in Arunachal Pradesh) घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल पैकेज का नाम ARUNACHAL-GATEWAY TO SERENITY EX GUWAHATI (EGH038) है। ये पैकेज 7 रात और 8 दिन का है। ये पैकेज इसी महीने की 10 तारीख, यानी 10 मई को गुवाहाटी से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड बॉय रोड का रहेगा, जिसमें आपको कार से घुमाया जाएगा।

Arunachal Pradesh Package

Arunachal Pradesh Package

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल पैकेज में शामिल है ब्रेकफास्ट और डिनर

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल पैकेज में आप तेजपुर, भालुकपोंग, दिरांग, तवांग और बोमडिला घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप 7 दिन कंफर्ट होटल में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। इस पैकेज में आपको इनोवा/एसी टेंपो ट्रैवलर/मिनी बस/या इसी तरह की गाड़ी से घुमाया जाएगा। इस पैकेज में कम से कम 6 लोग जरूर होने चाहिए। इसके अलावा इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। इनर लाइन परमिट, रोड टोल टैक्स, पार्किंग फीस, टैक्स और जीएसटी भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।

बात अगर इस स्पेशल पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 44,900 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 33,370 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 30,930 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 25,690 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 18,760 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article