यात्रा

IRCTC: गोदावरी तीर्थ यात्रा, एक सफर कई दिव्य मंदिरों के दर्शन, 4 दिन की है ट्रिप

IRCTC: आईआरसीटीसी ने आपके लिए 4 दिन का शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज का नाम GODAVARI TEMPLE TOUR है। इस पैकेज का कोड SHR029 है।

Image

गोदावरी तीर्थ यात्रा (फोटो: AI)

IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। 4 दिन के इस टूर पैकेज का नाम GODAVARI TEMPLE TOUR है। 10 जुलाई 2026 को आपकी यात्रा लिंगमपल्ली रेलवे स्टेशन से रात 20:30 बजे शुरू होगी। सिकंदराबाद से ट्रेन रात 21:15 बजे (ट्रेन नंबर 12738, गौतमी एक्सप्रेस) पकड़कर आप रातभर सफर करेंगे। 10 जुलाई के अलावा भी आप आने वाले किसी भी शुक्रवार के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। अगले दिन सुबह करीब 04:38 बजे राजमुंदरी स्टेशन पहुंचने पर आपको होटल ले जाया जाएगा। होटल में कुछ देर आराम और फ्रेश होने का समय मिलेगा।

इसके बाद आप अन्‍नवरम (लगभग 80 किमी) के दर्शन के लिए जाएंगे। शाम को वापस होटल लौटकर आराम करेंगे। फिर आप गोदावरी घाट और इस्कॉन मंदिर घूमने जाएंगे। रात में राजमुंदरी में ही ठहराव होगा। अगले दिन होटल से चेक-आउट करके आप अंतर्वेदी के लिए रवाना होंगे। यहां आप लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर और बीच के दर्शन करेंगे।

इसके बाद आप श्री बाला बालाजी मंदिर (अप्पनापल्ली), विघ्नेश्वर मंदिर (ऐनावल्ली) और फिर ड्राक्षारामम मंदिर भी जाएंगे। शाम को आपको राजमुंदरी रेलवे स्टेशन छोड़ा जाएगा, जहां से आप रात 20:18 बजे ट्रेन नंबर 12737 (गौतमी एक्सप्रेस) पकड़कर वापस यात्रा शुरू करेंगे। सुबह 04:35 बजे आप सिकंदराबाद पहुंचेंगे और 05:55 बजे लिंगमपल्ली पहुंचकर आपकी यात्रा समाप्त हो जाएगी।

पैकेज में क्या-क्या शामिल है:

स्लीपर क्लास (स्टैंडर्ड पैकेज) और 3AC (कम्फर्ट पैकेज) में ट्रेन यात्रा

यात्रा कार्यक्रम के अनुसार AC वाहन से ट्रांसपोर्ट

राजमुंदरी में होटल में ठहरने की सुविधा

ट्रैवल इंश्योरेंस

सभी दर्शनीय स्थलों की यात्रा

टोल टैक्स, पार्किंग और सभी GST शामिल

प्रति व्यक्ति किराया:

कम्फर्ट (3AC):

सिंगल शेयरिंग: ₹15,400

ट्विन शेयरिंग: ₹8,990

ट्रिपल शेयरिंग: ₹7,230

बच्चा (बेड सहित, 5–11 साल): ₹6,140

बच्चा (बिना बेड, 5–11 साल): ₹5,020

स्टैंडर्ड (SL):

सिंगल शेयरिंग: ₹13,840

ट्विन शेयरिंग: ₹7,430

ट्रिपल शेयरिंग: ₹5,670

बच्चा (बेड सहित, 5–11 साल): ₹4,580

बच्चा (बिना बेड, 5–11 साल): ₹3,460

इस पैकेज का कोड SHR029 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों पर- 8287932229 / 8287932228 / 9701360701 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article