यात्रा

IRCTC Andaman Package: आईआरसीटीसी के इस सस्ते टूर पैकेज में घूम आएं अंडमान की कई सुंदर जगह, 6 दिन के लिए खर्च होंगे इतने रुपए

आईआरसीटीसी अंडमान पैकेज (IRCTC Andaman Package): आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस पैकेज में आप हैवलॉक, नील, पोर्ट ब्लेयर घूम पाएंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। ये पैकेज 9 और 14 जनवरी को शुरू होगा।

Image

IRCTC Andaman Package: आईआरसीटीसी ने अंडमान के लिए निकाला सस्ता टूर पैकेज।

आईआरसीटीसी अंडमान पैकेज (IRCTC Andaman Package): अंडमान (Andaman) घूमने (Travel) की एक ऐसी जगह है, जहां घूमने का हर शौकीन जरूर जाता है। अगर आप भी नए साल के पहले महीने में इस सुंदर जगह को देखना और घूमना चाह रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक ऐसा एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप अंडमान की 3 सुंदर जगह घूम पाएंगे। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम WONDROUS ANDAMAN (WMA45) है।

आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस पैकेज में आप हैवलॉक, नील, पोर्ट ब्लेयर घूम पाएंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। ये टूर पैकेज अगले महीने की 9 और 14 तारीख यानी 9 और 14 जनवरी को मुंबई से शुरू होगा। मुंबई से वाया बेंगलुरु होते हुए पोर्ट ब्लेयर आना-जाना विस्तारा/इंडिगो की फ्लाइट से होगा।

एयर टूर पैकेज में शामिल है 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर

इस टूर पैकेज में आप 3 रात पोर्ट ब्लेयर, 1 रात हैवलॉक और 1 रात नील में रहेंगे। इसके अलावा पूरे टूर पैकेज में आपको एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। लक्जरी क्रूज से पोर्ट ब्लेयर, नील, हैवलॉक से ट्रांसफर कराया जाएगा। इस पैकेज में आप थ्री स्टार होटल में रुकेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।

बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 80,400 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 62,900 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 62,200 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 57,100 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 53,900 और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 44,100 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article