यात्रा

IRCTC Andaman Package: मार्च में बीवी-बच्चों संग घूम आएं अंडमान, आईआरसीटीसी के 6 दिन के पैकेज पर खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Andaman Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप नील, नॉर्थ बे आइलैंड, पोर्ट ब्लेयर और रॉस आइलैंड घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप बढ़िया एसी कमरे में रहेंगे। इस पैकेज में आप 3 रात पोर्ट ब्लेयर, एक रात नील और एक रात हैवलॉक में रहेंगे।

Image

IRCTC Andaman Package: मार्च में घूम आएं अंडमान।

IRCTC Andaman Package: घूमने (Travel) के शौकीन लोगों के लिए मार्च (March) का महीना काफी स्पेशल होता है। इस महीने लोग काफी घूमने जाते हैं। अगर आप भी मार्च महीने में कहीं घूमने (Travel Plan in March) का सोच रहे हैं, और आपको समझ नहीं आ रहा है कि घूमने के लिए कहां जाएं... तो आज हम आपको बताएंगे कि आप मार्च में घूमने के लिए कहां जा सकते हैं। मार्च में घूमने के लिए आप अंडमान (Andaman) जा सकते हैं और आईआरसीटीसी (IRCTC) ने इसे लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम AMAZING ANDAMAN EX DELHI (LTC APPROVED) (NDA13) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 18 तारीख, यानी 18 मार्च को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर आना-जाना विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में शामिल है 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप नील, नॉर्थ बे आइलैंड, पोर्ट ब्लेयर और रॉस आइलैंड घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप बढ़िया एसी कमरे में रहेंगे। इस पैकेज में आप 3 रात पोर्ट ब्लेयर, एक रात नील और एक रात हैवलॉक में रहेंगे। इसके अलावा पूरे पैकेज के दौरान आपको एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। साथ ही इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। जीएसटी भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।

बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 79,900 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 61,800 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 60,100 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 52,600 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 48,850 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 39,700 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article