IRCTC Nepal Package: पत्नी संग बनाएं नेपाल घूमने का प्लान, 6 दिन के पैकेज पर खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Nepal Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप काठमांडू और पोखरा घूम पाएंगे। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 35 है। इस पैकेज में आप 3 रात काठमांडू और 2 रात पोखरा में रहेंगे।

IRCTC Nepal Package: नेपाल (Nepal) काफी सुंदर देश है। हर साल काफी संख्या में भारतीय टूरिस्ट (Indian Tourists) नेपाल घूमने के लिए जरूर जाते हैं। हनीमून के लिए भी नेपाल कपल्स की पसंद रहती है। भारतीय पर्यटकों को नेपाल में जाने के लिए पासपोर्ट (Tourist Places in Nepal) की जरूरत भी नहीं होती है। नेपाल में आपको घूमने के कई ऑप्शन (Best Places in Nepal) मिलते हैं। अगर आप अगले महीने नेपाल घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने नेपाल को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिससे आप नेपाल की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे।

Kathmandu, ​IRCTC Nepal Package, ​IRCTC

IRCTC Nepal Package: अप्रैल में पत्नी संग बनाएं नेपाल घूमने का प्लान।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम MYSTICAL NEPAL EX MUMBAI (WMO018) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 9 तारीख, यानी 9 अप्रैल को मुंबई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें मुंबई से काठमांडू आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

End of Feed