यात्रा

IRCTC: महाकाल महादर्शन पैकेज से करें उज्जैन की पवित्र यात्रा, 6 दिन की है ट्रिप, जानें डिटेल्स

IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटसी ने महाकाल के भक्तों के लिए खास महादर्शन पैकेज लॉन्च कर दिया है। 6 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है जिसके लिए आपको बेहद कम खर्च करना होगा।

Image

महाकाल महादर्शन पैकेज (फोटो: AI)

IRCTC: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित सबसे पवित्र समय माना जाता है और इसी दौरान उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। श्रद्धालुओं के लिए बेहतरीन धार्मिक यात्रा करने का सुनहरा मौका है। आईआरसीटीसी ने 6 दिन का बेहद शानदार और किफायती टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज का नाम- 'MAHAKAL MAHA DARSHAN' है। सावन में महाकाल मंदिर में सुबह की भस्म आरती और विशेष श्रृंगार का दृश्य बेहद दिव्य लगता है, जिसे देखने के लिए देशभर से लोग उज्जैन आते हैं। अपनी सहूलियत के हिसाब से किसी भी बुधवार के लिए आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

दिन 1 (बुधवार): काचीगुड़ा से यात्रा की शुरुआत

शाम 4:30 बजे काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर- 12707 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जरिए आपकी यात्रा शुरू होगी। रात ट्रेन में सफर करते हुए बितानी होगी।

दिन 2 (गुरुवार): भोपाल और उज्जैन की ओर

सुबह 8:15 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां होटल में केवल फ्रेश होने की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद प्रसिद्ध भोजेश्वर महादेव मंदिर और ट्राइबल म्यूजियम का भ्रमण करेंगे। फिर करीब 200 किलोमीटर की यात्रा कर उज्जैन पहुंचेंगे। होटल में चेक-इन करने के बाद आराम करेंगे और रात उज्जैन में बिताएंगे।

दिन 3 (शुक्रवार): बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन

सुबह होटल में नाश्ता करने के बाद उज्जैन के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इसमें श्री महाकालेश्वर मंदिर , हरसिद्धि मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, नवग्रह शनि मंदिर, श्री चिंतामन गणेश मंदिर, राम घाट और गढ़कालिका मंदिर शामिल हैं। पूरे दिन दर्शन और घूमने के बाद रात का ठहराव उज्जैन में होगा।

दिन 4 (शनिवार): ऐतिहासिक मांडू और इंदौर

नाश्ते के बाद दोपहर तक होटल से चेक-आउट करेंगे। इसके बाद लगभग 160 किलोमीटर दूर स्थित ऐतिहासिक शहर मांडू के लिए रवाना होंगे। यहां जहाज महल और रानी रूपमती महल का भ्रमण करेंगे। इसके बाद करीब 100 किलोमीटर की यात्रा कर इंदौर पहुंचेंगे। होटल में चेक-इन के बाद रात वहीं विश्राम करेंगे।

दिन 5 (रविवार): इंदौर के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन

सुबह नाश्ता करने के बाद होटल से चेक-आउट करेंगे। इसके बाद खजराना गणेश मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर और पितरेश्वर हनुमान मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। शाम 8:00 बजे इंदौर रेलवे स्टेशन पहुंचाया जाएगा। यहां से रात 8:37 बजे ट्रेन संख्या 19301 से वापसी की यात्रा शुरू होगी। रात ट्रेन में बितानी होगी।

दिन 6 (सोमवार): यात्रा का समापन

रात 10:00 बजे (22:00 बजे) काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचने के साथ आपकी महाकाल महादर्शन यात्रा सुखद यादों और आध्यात्मिक अनुभवों के साथ समाप्त होगी।

पैकेज से जुड़ी अन्य जानकारी

खर्चे की बात करें तो स्लीपर क्लास में सिंगल ट्रिप में आपको प्रति व्यक्ति ₹39630 रुपए खर्च करने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 21940 और 16960 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 11750 रुपए तय किया गया है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SHR097A है। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों पर- 8287932229 / 8287932228 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article