यात्रा

ऋषिकेश में यहां गृह मंत्री अमित शाह ने की दिव्य गंगा आरती, लॉन्ग वीकेंड पर ऋषिकेश जा रहे हैं तो ये आरती स्पॉट्स न करें मिस

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Jan 22, 2026, 08:19 AM IST

ऋषिकेश में गंगा आरती कहां होती है, Rishikesh Ganga Aarti: हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने ऋषिकेश पहुंचकर दिव्य गंगा आरती का आनंद लिया। अगर आप भी आने वाले लॉन्ग वीकेंड पर ऋषिकेश जाने का प्लान बना रहे हैं, तो गंगा आरती के लिए इन जगहों पर जरूर जाएं। देखें ऋषिकेश में गंगा आरती कहां होती है।

mehreऋषिकेश में गंगा आरती कहां होती है

mehreऋषिकेश में गंगा आरती कहां होती है

ऋषिकेश में गंगा आरती कहां होती है, Rishikesh Ganga Aarti : हाल ही में गीता प्रेस शताब्दी समारोह से पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश में होने वाली दिव्य गंगा आरती में सम्मिलित हुए। ऋषिकेश देश का वो खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां की प्राकृतिक सुंदरता तो आध्यात्मिक समृद्धि किसी के भी मन को शांत कर सकती है। इस दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह ने ऋषिकेश के गीता भवन के गंगा घाट पर गंगा आरती की और पूजा-अर्चना की थी। वहीं उन्होंने गीता प्रेस आश्रम में भी कुछ समय बिताया था, जो ऋषिकेश के मुख्य आकर्षणों में से एक हैं।

दिल्ली से हर वीकेंड बहुत लोग हरिद्वार-ऋषिकेश जाना पसंद करते हैं, वहीं आने वाले लॉन्ग वीकेंड के लिए अगर आप भी यहां जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। तो आपके लिए ऋषिकेश की गंगा आरती देखनी तो बिल्कुल बनती ही है। ऋषिकेश में अलग अलग घाटों पर गंगा आरती का आनंद लिया जा सकता है। लेकिन कुछ घाट और स्पॉट्स ऐसे हैं, जहां से आप गंगा की लहरें और आरती की धुन सुन एकदम ही मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। यहां पढ़ें ऋषिकेश में गंगा आरती कहां होती है -

ऋषिकेश में गंगा आरती

ऋषिकेश में गंगा आरती एक दिव्य और आध्यात्मिक अनुभव मानी जाती है। हर शाम सूर्यास्त के समय गंगा तट पर दीप, मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ आरती होती है। इस दौरान श्रद्धालु मां गंगा की पूजा कर दीपदान करते हैं और वातावरण भक्ति से भर जाता है। अगर आप ऋषिकेश की गंगा आरती देखना चाहते हैं, तो इन जगहों पर जा सकते हैं -

त्रिवेणी घाट

त्रिवेणी घाट ऋषिकेश का सबसे प्रसिद्ध गंगा आरती स्थल है। यहां हर शाम भव्य आरती होती है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक शामिल होते हैं। मंत्रोच्चार, दीपों की कतार और गंगा में प्रवाहित किए गए दीप आरती को अत्यंत मनमोहक बनाते हैं।

परमार्थ निकेतन आश्रम

परमार्थ निकेतन में होने वाली गंगा आरती शांत, अनुशासित और आध्यात्मिक वातावरण के लिए जानी जाती है। यहां साधु-संतों के साथ देश-विदेश से आए श्रद्धालु भाग लेते हैं। आरती के दौरान योग, ध्यान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाता है।

लक्ष्मण झूला के पास घाट

लक्ष्मण झूला क्षेत्र में होने वाली गंगा आरती बहुत ही शांत और व्यक्तिगत अनुभव देती है। यहां लोकल लोग और साधक नियमित रूप से आरती में शामिल होते हैं। पहाड़ों और गंगा के बीच यह आरती विशेष शांति प्रदान करती है।

राम झूला क्षेत्र

राम झूला के आसपास कुछ आश्रमों और घाटों पर भी गंगा आरती होती है। यह स्थान भक्तों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है और यहां का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर रहता है।

शत्रुघ्न घाट

यह घाट अपेक्षाकृत कम भीड़ वाला है, जहां और ध्यान के लिए आने वाले लोग गंगा आरती में भाग लेते हैं। यहां की आरती सरल और अत्यंत भावपूर्ण होती है।

अवनी बागरोला
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article