Chail Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पहाड़ पर्यटकों को खासा लुभाते हैं। अगर आप किसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेश की तलाश में हैं तो शिमला से बस कुछ ही किलोमीटर दूर एक प्यारा सा हिल स्टेशन है जहां समय जैसे रुक सा जाता है। हम बात कर रहे हैं चैल की, जो शिमला से करीब 45 किलोमीटर दूर है। ये जगह बिलकुल शांत और सुरम्य है, नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट है। यात्रा के दौरान आप यहां जंगलों में ट्रेकिंग और नेचर वॉक का अनुभव कर सकते हैं। बोटिंग और पिकनिक के लिए भी ये जगह परफेक्ट है।
अगर आप भीड़-भाड़ से दूर रहना चाहते हैं, तो चैल आपके लिए बढ़िया ऑप्शन है। हरे-भरे जंगलों और नीले आसमान के बीच बसा ये हिल स्टेशन सुकून देने वाला अनुभव देता है। चैल का सबसे बड़ा आकर्षण उसके घने देवदार के जंगल, ट्रैकिंग ट्रेल्स और ऐतिहासिक चैल पैलेस है। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून और सितंबर से नवंबर का होता है।
बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो (दिसंबर से फरवरी) में यात्रा का प्लान कर सकते हैं। आप घूमने के लिए चैल पैलेस, काली का टिब्बा मंदिर, गुरुदेव दत्त मंदिर और चैल क्रिकेट ग्राउंड जा सकते हैं। इसके अलावा चैल वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी के आसपास भी कई बढ़िया ट्रैकिंग रूट हैं जहां जाने का आप प्लान कर सकते हैं। रहने की बात करें तो यहां बजट होटल्स और होमस्टे आसानी से मिल जाएंगे, जो गांव के पास ही हैं।
खाने की बात करें तो गढ़वाली और पहाड़ी व्यंजन ट्राय कर सकते हैं जैसे- सिद्दू, मड्रा, तुलथ ये सब जरूर चखना। अगर चैल पहुंचना है तो निकटतम रेलवे स्टेशन कालका है। कालका पहुंचने के बाद शिमला से टैक्सी या बस ले कर चैल आ सकते हैं। सड़क से आने पर करीब 2.5–3 घंटे का समय लगेगा।
