यात्रा

भारत के छिपे हुए बेस्ट सनसेट पॉइंट्स, जहां सूरज के ढलते ही जन्नत में बदल जाती हैं जगहें

Offbeat Sunset Destinations India: विविधता से भरे भारत देश की यात्रा पर्यटकों के लिए हमेशा ही खास होती है। भारत में मौजूद पहाड़, नदियां, समुद्र तट, झरने और मैदान सभी की अपनी-अपनी खासियत है और सब अपने आप में अलग और अनूठे हैं। भारत में कुछ सुंदर और छुपे हुए सनसेट व्यू पॉइंट्स जिसका आपको जरूर दीदार करना चाहिए।

Image

sunset spots India

Hidden Sunset Spots India: भारत में कुछ ऐसे अनछुए नजारें हैं जिसके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ शानदार सनसेट व्यू पॉइंट्स के बारे में जहां आप भीड़-भाड़ से दूर शांतिपूर्ण माहौल में मन को छू जाने वाले सूरज डूबने के नजारे को देख सकते हैं। इन जगहों की खास बात ये है कि सूरज के ढलते ही ये जगहें जन्नत में तब्दील हो जाती हैं। वैसे तो इन जगहों पर परिवार के साथ आप यात्रा कर सकते हैं लेकिन सोलो ट्रैवल के लिए भी ये जगहें बिल्कुल परफेक्ट हैं।

पलोलेम बीच: गोवा में भीड़-भाड़ वाले बीच से दूर अगर आप किसी लोकेशन की तलाश में हैं तो फिर पलोलेम का रुख आपको करना चाहिए। यह एक शांत और खूबसूरत बीच है जहां सूरज के ढलते ही आस-पास का माहौल बेहद रोमांटिक हो जाता है।

कांगड़ा घाटी: हिमाचल प्रदेश में स्थित कांगड़ा घाटी शांत माहौल और ठंडी हवा के लिए फेमस है। घाटी में बसे छोटे-छोटे गांवों के आस-पास के पहाड़ सूरज के ढलने के बाद जीवंत हो उठते हैं। सूरज के साथ-साथ पहाड़ों पर पड़ती हल्की-हल्की छाया आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।

सांभर झील: राजस्थान की सबसे बड़ी नमक झील सांभर झील आपकी बकेट लिस्ट में हर हाल में शामिल होनी चाहिए। रेगिस्तानी इलाकों में सुनहरी धूप और झील का प्रतिबिंब आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। यहां सूरज को डूबते देखने का अनुभव बेहद खास होता है। पानी पर पड़ती सुनहरी किरणें आपका दिन बना देंगी।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article