यात्रा

हवाई सफर के साथ गोवा ट्रिप, मस्ती, बीच और नाइटलाइफ का फुल पैकेज

Goa Tour Package: कम बजट में अगर आप गोवा घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये पैकेज आपके लिए बेहद खास होने वाला है। आईआरसीटीसी ने शानदार गोवा टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। दोस्तों के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर जाने का भी आप प्लान कर सकते हैं। पैकेज से जुड़ी हर जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है।

Image

हवाई सफर के साथ गोवा ट्रिप

Goa Package: गोवा ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने शानदार गोवा टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज का नाम- GO GOA EX CHANDIGARH रखा गया है। 4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। इस पैकेज को मुख्य रूप से रोमांच की चाह रखने वाले पर्यटकों के लिए ही डिजाइन किया गया है। इस ट्रिप में आप नॉर्थ और साउथ गोवा की बेस्ट जगहें एक्सप्लोर करेंगे।

नॉर्थ गोवा में सबसे पहले ऐतिहासिक अगुआड़ा किला देखेंगे, फिर सिनकेरिम और कैंडोलिम बीच पर समंदर और रेत का मजा लेंगे। शाम को बागा बीच का माहौल बिल्कुल अलग होता है-म्यूज़िक, लाइट्स और फुल बीच वाइब्स का मजा लेने का आपको मौका मिलेगा। इसके बाद साउथ गोवा की तरफ बढ़ेंगे, जहां ओल्ड गोवा का प्रसिद्ध बोम जीसस बेसिलिका चर्च और सेंट फ्रांसिस ऑफ असिसी चर्च देखेंगे, जो इतिहास और आस्था दोनों के लिए मशहूर हैं। फिर मीरामार बीच पर रिलैक्स करने का मौका मिलेगा। ट्रिप के आखिर में शॉपिंग कर सकते हैं या फिर मांडवी नदी की क्रूज राइड का मजा लेकर शाम को यादगार बना सकते हैं।

28 जनवरी 2026 को चंडीगढ़ हवाई अड्डे से गोवा के लिए प्रस्थान करना होगा। गोवा हवाई अड्डे पर आगमन और होटल में स्थानांतरण के बाद होटल में रात्रि भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इस पैकेज में ही शामिल है। गोवा में 3 रात रुकने का भी इंतजाम कर दिया गया है। ऐसे में ना तो आपको खाने-पीने की चिंता करने की जरूरत है और ना ही ठहरने की। गौर करने वाली बात ये है कि अगर आप पैकेज की बुकिंग ग्रुप के हिसाब से करते हैं तो आपकी और भी ज्यादा पैसों की बचत हो सकती है।

खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 37750 रुपए खर्च करने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 31570 और 31260 रुपए तय किया गया है। वहीं 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 28380 रुपए तय किया गया है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड NCA03 है। ज्यादा जानकारी के लिए 8595930962, 8595930980 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article