Tourist Places Near Mumbai Within 100 km: मुंबई सिर्फ एक शहर नहीं बल्कि एक ऐसी भावना जो हर सपने देखने वाले को अपनी ओर खीचती है। ये हजारों लोग अपने सपनों को जीने और पूरा करने आते हैं। जनसंख्या के मामले में भी मुंबई सबसे आगे है और ये भारत के सबसे व्यस्त शहरों में से एक है। मुंबई की जिंदगी वैसे तो सरल और सुगम है लेकिन ऑफिस जाने-आने वालों के लिए ये काफी अधिक तनाव से भर जाता है।
ऐसे में हर व्यक्ति वीकेंड पर अपने परिवार के साथ किसी ऐसी जगह जाना चाहता है जहां वो अपने तनाव और चिंताओं से कुछ पल के लिए मुक्त हो। मुंबई से 100 किलोमीटर की दूरी के अंदर ही दो ऐसी प्राचीन गुफाएं मौजूद हैं जो इन छुट्टियों में आपके लिए बेहतरीन जगहें हो सकती है। ये दोनों जगहें आप बाई रोड जा आकर एक्स्प्लोर कर सकते हैं, जहां का अनुभव आपके लिए बिलकुल नया साबित होगा।
कान्हेरी केव्स: ये टूरिस्ट प्लेस मुंबई शहर के पश्चिमी क्षेत्र में बसे में बोरीवली के उत्तर में स्थित है। ये संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के परिसर में ही स्थित है और बोरीवली स्टेशन से 7 कि.मी. दूर हैं। ये गुफाएं बौद्ध कला को बखूबी दर्शाती हैं। कान्हेरी शब्द कृष्णगिरी यानी(काला पर्वत) से निकला है। कन्हेरी की गुफाएं बौद्ध धर्म और संस्कृति में बहुत अहम मानी जाती हैं। इन गुफाओं में बौद्ध धर्म से जुड़े कई अवशेष हैं, जैसे कि मूर्तियां, पेंटिंग, शिलालेख, और रॉक-कट वास्तुकला। भरपूर हरियाली के बीच बसी कन्हेरी की गुफाएं पिकनिक के लिए बेहतरीन जगह मानी जाती है।
एलीफैंटा केव्स/घारापुरी की गुफाएं: मुंबई के गेट वे ऑफ इण्डिया से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित घारापुरी की गुफाएं, अपनी कलात्मक गुफाओं के कारण प्रसिद्ध मानी जाती है। यहां कुल सात गुफाएं हैं। मुख्य गुफा में 26 स्तंभ है, जिसमें भगवान शिव को कई रूपों में दर्शया गया है। एलिफेंटा नाम पुर्तगालियों द्वारा यहां पर बने पत्थर के हाथी के कारण दिया गया था। यहां हिंदू धर्म के अनेक देवी-देवताओं की प्राचीन मूर्तियां आज भी मौजूद है। ये जगह आज भी भारतीय संस्कृति के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को सजीव रख अपनी महिमा सुनाती है। ये जगह सोलो ट्रिप के साथ-साथ बच्चों को बेहद पसंद आएगी।
