यात्रा

श्रीलंका के प्रसिद्ध मंदिरों की खास यात्रा, 6 दिन की होगी ट्रिप, सिर्फ इतना है खर्चा

IRCTC Tour Package: मार्च में घूमने के लिए आईआरसीटीसी ने नया और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको श्रीलंका के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का सुनहरा मौका मिल रहा है। पैकेज के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। 6 दिन का ये मजेदार पैकेज रहने वाला है।

Image

श्रीलंका के प्रसिद्ध मंदिरों की खास यात्रा

IRCTC Package 2026: मार्च में परिवार के साथ विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं? आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। 'SRI LANKA-TRAILS OF RAMAYANA EX CHENNAI' पैकेज का नाम है। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। इस पैकेज को विशेष रूप से परिवार के साथ घूमने के लिए ही डिजाइन किया गया है। पैकेज से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

13 मार्च 2026 को कोलंबो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद दोपहर लगभग 2 बजे चिलाव के लिए रवाना होगा। रास्ते में नेगोम्बो में दोपहर का भोजन किया जाएगा। इसके बाद चिलाव में कुछ प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे, जिनमें मनावरी मंदिर और मुन्नेश्वरम मंदिर शामिल हैं। इसके बाद दंबुला के होटल में चेक-इन किया जाएगा। रात का खाना वहीं होगा और रात को दंबुला में ही ठहराव रहेगा।

अगले दिन दंबुला गुफा मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। दोपहर का भोजन करने के बाद समूह त्रिंकोमाली की ओर जाएगा। वहां थिरु कोनेश्वरम मंदिर और श्री लक्ष्मी नारायण पेरुमल मंदिर के दर्शन किए जाएंगे। इसके बाद शाम को वापस दंबुला लौट आएंगे। रात का भोजन और ठहराव दंबुला में ही रहेगा।

इसके बाद यात्रा में श्री भक्त हनुमान मंदिर (रंबोड़ा), सीता अम्मन मंदिर (सीता एलिया) और अशोक वाटिका जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद पिन्नावाला हाथी अनाथालय ले जाया जाएगा, जहां हाथियों को करीब से देखने का मौका मिलेगा। यहीं दोपहर का भोजन किया जाएगा।

दोपहर के बाद समूह कोलंबो शहर की ओर रवाना होगा और वहां शहर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसमें केलनिया बुद्ध मंदिर, पंचमुखी आंजनेयार मंदिर और कोलंबो का सिटी टूर शामिल होगा। आगे की भी यात्रा बेहद शानदार रहने वाली है।

इस पैकेज का कोड SMO30 है। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 83,700 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 61,650 और 60,950 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 45,750 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article