IRCTC Package 2026: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको सिंगापुर और मलेशिया घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है।
12 मार्च 2026 को सबसे पहले दोपहर 3:30 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से फ्लाइट लेकर दिल्ली के लिए रवाना होना है। शाम करीब 4:50 बजे दिल्ली पहुंचने के बाद इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी करेंगे और फिर वहां से अगली फ्लाइट लेकर कुआलालंपुर के लिए उड़ान भरेंगे।
अगले दिन सुबह करीब 7:00 बजे कुआलालंपुर पहुंचेंगे। इमिग्रेशन पूरा करने के बाद एयरपोर्ट पर टूर गाइड या लोकल प्रतिनिधि आपसे मिलेगा, जो आपको होटल तक ले जाएगा। होटल में जल्दी चेक-इन की सुविधा मिलेगी। नाश्ते के बाद थोड़ा आराम करने का समय मिलेगा और फिर लंच के बाद कुआलालंपुर सिटी टूर पर निकलेंगे।
इस सिटी टूर में इस्ताना नेगारा (किंग पैलेस), नेशनल मॉन्यूमेंट, नेशनल मस्जिद, कुआलालंपुर ओल्ड रेलवे स्टेशन, मेदेरका स्क्वायर और मशहूर पेट्रोनास ट्विन टावर्स देखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा चॉकलेट गैलरी, म्यूजियम ऑफ इल्यूजन और केएल टॉवर के ऑब्जर्वेटरी डेक तक भी जाएंगे। शाम को बुकित बिंटांग में शॉपिंग के लिए फ्री टाइम मिलेगा।
इसके बाद सिंगापुर सिटी टूर शुरू होगा। इस दौरान नेशनल ऑर्किड गार्डन देखेंगे और सिविक डिस्ट्रिक्ट से गुजरेंगे, जहां पदांग, क्रिकेट क्लब, संसद भवन, सुप्रीम कोर्ट और सिटी हॉल जैसी ऐतिहासिक इमारतें दिखाई देंगी। इसके बाद मेरलायन पार्क जाएंगे, जहां से मरीना बे का शानदार नजारा देखने को मिलेगा। इसके बाद थियान हॉक केंग मंदिर जाएंगे और रास्ते में चाइनाटाउन और लिटिल इंडिया भी देखेंगे। आपके लिए यात्रा बेहद खास रहने वाली है।
इस पैकेज का कोड NLO42 है। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 146900 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 120000 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 117000 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।
