यात्रा

गंगा घाट से लेकर गांवों तक, UP की इन जगहों पर होती है भव्य छठ पूजा, नजारा देख झूम उठेगा मन

Chhath Puja Travel Guide: छठ पूजा उत्तर भारत का प्रमुख पर्व है। उत्तर प्रदेश में छठ पूजा का आयोजन बेहद श्रद्धा और धूमधाम के साथ होता है। इस खास मौके को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यूपी की इन जगहों का रुख कर सकते हैं जहां का नजारा इस मौके पर देखते ही बनता है।

Image

Chhath Puja Travel Guide

Chhath Puja Travel Guide: छठ पूजा के दौरान आस्था, समर्पण और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। इस खास मौके को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए अगर आप ट्रैवल प्लान कर रहे हैं तो यूपी में मौजूद कुछ शानदार जगहे हैं जहां जाने का आप प्लान कर सकते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से आप जिन जगहों के बारे में जानेंगे उनकी रौनक देखकर आपका मन खुश हो जाएगा।

वाराणसी: छठ के दौरान यहां का माहौल सबसे अलग और भव्य होता है। वाराणसी में आप अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट और हरिश्चंद्र घाट का रुख कर सकते हैं जहां का माहौल आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय घाटों का नजारा यहां देखते ही बनता है।

प्रयागराज: प्रयागराज के घाटों पर छठ पूजा बड़े उत्साह और गीत-संगीत के साथ मनाया जाता है। छठ के दौरान प्रयागराज की रौनक और लोक संस्कृति की झलक आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। यहां पूरा वातावरण धार्मिक भक्ति से सराबोर हो जाता है जिसे करीब से महसूस करने के लिए आप परिवार के साथ यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।

लखनऊ: छठ पूजा के दौरान आप लखनऊ घूमने का प्लान भी कर सकते हैं। नवाबों के शहर में भी इस खास मौके पर लोकगीत, पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिसका हिस्सा आप बन सकते हैं। यहां शहर की सांस्कृतिक झलक देखने के लिए कमालपुर और अमीनाबाद इलाके का रुख कर सकते हैं।

अयोध्या: भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में छठ पूजा की रौनक देखते ही बनती है। छठ के दौरान यहां के शांत वातावरण और आध्यात्मिक आभा को आप करीब से महसूस कर सकते हैं। अयोध्या एक बढ़िया स्थान जहां छठ के दौरान घूमने जाने का आप प्लान कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article