यात्रा

Cheapest Cities To Travel: घूमने के लिए ये हैं भारत के सबसे सस्ते शहर, देखें रोमांटिक से लेकर रोमांचक ट्रिप के लिए बेस्ट जगहें

Cheapest Cities To Travel in India (घूमने के लिए सबसे सस्ते शहर): सस्ते में किसी अच्छी जगह पर घूमने जाना है, तो भारत के सबसे सस्ते शहरों की लिस्ट आपके बहुत ही ज्यादा काम की हो सकती है। यहां देखें सस्ते में घूमने के लिए कपल्स तो दोस्तों के लिए सबसे बेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन्स।

Image

Cheapest Cities To Travel in India,

Cheapest Cities To Travel in India (घूमने के लिए सबसे सस्ते शहर): ट्रेवलिंग के शौकीन हैं, लेकिन इस समय बहुत ही महंगी लग्जरी वाली ट्रिप पर नहीं जा सकते हैं। तो ईयर एंड से पहले आप भी भारत की सस्ती मगर बेहद खूबसूरत ट्रेवल डेस्टिनेशन्स की सैर कर सकते हैं। जहां आपको रहने से लेकर खाने तक की सुविधा सस्ते में मिल जाएंगी। यहां देखें ट्रेवलिंग के लिए भारत के कौन से शहरों को सबसे ज्यादा सस्ता माना जाता है। इन जगहों पर आप रोमांटिक ट्रिप के लिए अपने पार्टनर के साथ भी जा सकते हैं, परिवार के साथ और रोमांचक ट्रिप के लिए दोस्तों के साथ भी। यहां देखें सस्ते में घूमने के लिए कपल्स तो दोस्तों के लिए सबसे बेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन्स।

Cheapest Cities To Travel in India

ऋषिकेश

घूमने जाना है लेकिन बहुत पैसे खर्च नहीं करने हैं, तो सर्दियों में तो ऋषिकेश की एक छोटी सी ट्रिप बहुत ही ज्यादा शानदार हो सकती है। ऋषिकेश जाकर आप गंगा किनारे बैठ बहुत ही अच्छा और सुकून भरा समय गुजार सकते हैं।

वाराणसी

काशी, बनारस या कहें की वाराणसी अगर आप धार्मिक हैं और उसी के साथ कुछ शांति भरे पलों की तलाश कर रहे हैं। तो उत्तर प्रदेश का वाराणसी तो आपको जिंदगी में एक बार जरूर ही विजिट करना चाहिए।

दार्जीलिंग

सस्ते में घूमने के लिए दार्जीलिंग को भी बहुत ही बढ़िया डेस्टिनेशन माना गया है। आपको यहां अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक ट्रिप पर तो दोस्तों के साथ फन ट्रिप की प्लानिंग कर लेनी चाहिए।

जयपुर

सस्ते में घूमने के लिए और स्वादिष्ट खाना खाने के लिए राजस्थान का जयपुर, पुष्कर तो उदयपुर आदि भी बढ़िया डेस्टिनेशन्स हैं।

अमृतसर

छोटी सी कम खर्च वाली ट्रिप के लिए आप पंजाब की शान अमृतसर भी विजिट कर सकते हैं। यहां आपको रहने, खाने से लेकर घूमने फिरने में भी खूब आनंद आएगा।

इसी के साथ साथ सस्ते में ट्रेवल करना है, भारत के सबसे चीप शहर माने जाने वाले पॉन्डिचेरी, गोवा, कसौल, गोकर्ण, कुर्ग, देहरादून आदि भी जाया जा सकता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article