Angkor Wat Cambodia: कंबोडिया के Siem Reap शहर के पास स्थित अंगकोर वाट विश्व की सबसे बड़ी धार्मिक इमारतों में से एक है जहां घूमने का आप इस बार प्लान बना सकते हैं। कंबोडियन और खमेर कला का अद्भुत उदाहरण आपको यहां देखने को मिलेगा जो इस जगह को खास भी बनाती है। भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर बाद में बौद्ध धर्म के लिए भी महत्वपूर्ण स्थल के रूप में जाना जाने लगा। ऐसे में अगर इस बार आप कंबोडिया घूमने जाएं तो इस जगह को एक्सप्लोर करना बिल्कुल मत भूलें।
कंबोडिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में इसकी गिनती होती है ऐसे में आप इस बार कंबोडिया घूमने सिर्फ इस यूनीक मंदिर के दीदार करने के लिए जा सकते हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय का नजारा यहां देखते बनता है।
अनगिनत यात्रा रीलों में आपने इस खूबसूरत जगह को जरूर देखा होगा। सबसे अधिक फोटोजेनिक ये लोकेशन वास्तव में एक जीवित खंडहर है, जो विशाल वृक्षों की जड़ों से अपनी जगह पर बना हुआ है। जटिल वास्तुकला के लिए ये मंदिर काफी ज्यादा फेमस है।
हिंदू महाकाव्यों जैसे रामायण और महाभारत के दृश्य और भगवान विष्णु के जीवन के बारे में जानकारी इसकी दीवारों पर आपको देखने को मिल जाएगी। घूमने-फिरने के दौरान अंगकोर थोम, बायोन मंदिर, टै प्रोम की यात्रा भी आप ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इतिहास और संस्कृति को बेहतर समझने के लिए आप ट्रैवल गाइड के साथ यात्रा कर सकते हैं।
